ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बांका: नाबालिग लड़की से रेप के बाद सोशल मीडिया पर फोटो किया वायरल, थाने में एफआईआर दर्ज

BANKA: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद फोटो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बांका के धोरैया गांव की है। जहां शौच के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की के साथ रणगांव

बांका: नाबालिग लड़की से रेप के बाद सोशल मीडिया पर फोटो किया वायरल, थाने में एफआईआर दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद फोटो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बांका के धोरैया गांव की है। जहां शौच के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की के साथ रणगांव बुजुर्ग गांव के युवक शमशेर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हद तो तब हो गयी जब उसने अपने मोबाइल से पीड़िता का फोटो लिया और उसे वायरल कर दिया। 


आरोपी शमशेर और उसके पिता युनूस के खिलाफ पीड़िता ने धोरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि 19 मई को जब वह शौच के लिए अपने घर के पीछे गई थी तभी इसी दौरान शमशेर आ पहुंचा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उसने अपने मोबाइल से फोटो भी खींच लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


पीड़िता ने अपने आवेदन में इस बात का भी जिक्र किया कि इसके पहले 9 मई को शमशेर ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की गयी और दुष्कर्म किया था। लेकिन उस वक्त समाज में लोक लाज के कारण किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन जब दोबारा उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया तब इसकी जानकारी उसने अपने परिजनो को दी। जिसके बाद जब मेरे पिता शमशेर के पिता को कहने गये तो उसके पिता गाली गलौज करते हुए वहां से भगा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया है जिस पर कार्रवाई की जा रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें