ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बांका में दूल्हे ने पहनाया वरमाला, अंधेरे का फायदा उठाकर आशिक के साथ भाग गई दुल्हन

BANKA : प्रेम-प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है बांका जिले से जहां एक दुल्हन अंधेरे का फायदा उठाकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई. घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-त

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BANKA : प्रेम-प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है बांका जिले से जहां एक दुल्हन अंधेरे का फायदा उठाकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई. घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इस दौरान बारातियों ने काफी हो-हंगामा भी मचाया. दूल्हा को बिना दुल्हन के साथ ही बैरंग वापस लौटना पड़ा. 


घटना बांका जिले के पंजवारा थाना इलाके की है. जहां लखपुरा गांव के यादव टोले में एक अजीबोगरीब वाकया हुआ. यादव टोले में आयी बरात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा. मिली जानकारी के मुताबिक दुल्हन वरमाला की रश्म निभाने के बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई. बताया जा रहा है कि लखपुरा गांव में बरात आयी थी. बाराती नाच-गाना में झूम रहे थे. बारातियों का स्वागत करने के लिए लड़कीवालों ने पूरा प्रबंध किया था. बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची. जिसके बाद वरमाला की रश्म निभाई गई. दूल्हे राजा ने अपनी दुल्हन और दुल्हन ने अपने दूल्हे राजा को वरमाला डाला. 


शादी में आगे की रश्मों की तैयारी चल रही थी. सभी महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं. लेकिन कुछ देर के बाद जैसे ही यह खबर मिली कि अंधरे का फायदा उठाकर दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो गई. अचानक से ही खुशी का माहौल सन्नाटे में बदल गया. बताया जा रहा है कि बारात जिले के बौंसी थाना इलाके के झपनियां गांव से आई थी. जानकारी मिली है कि बॉयफ्रेंड के साथ भागने वाली दुल्हन अपने ननिहाल में कई सालों से रह रही थी. नानी के घर पर ही एक पड़ोसी के साथ उसका अफेयर चल रहा था. बहरहाल, लड़कीवाले दुल्हन की तलाश में जुटे हुए हैं.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें