ब्रेकिंग
Independence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभगांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदलेIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभगांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदले

बांध के लिए किसानों ने शुरू किया जल सत्याग्रह, सरकार के रवैये के खिलाफ निकाली भड़ास

JEHANABAD : नदी में पानी रहने के बाद भी किसानों की फसलों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिस वजह से उन्हें हर साल काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. मामला मखदुमपुर प्रखंड के मंझौस सहित कई ग

बांध के लिए किसानों ने शुरू किया जल सत्याग्रह, सरकार के रवैये के खिलाफ निकाली भड़ास
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : नदी में पानी रहने के बाद भी किसानों की फसलों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिस वजह से उन्हें हर साल काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. मामला मखदुमपुर प्रखंड के मंझौस सहित कई गांवों का है जहां सिंचाई का बिना फसलों का हाल ख़राब होते जा रहा है. पिछले दो सालों से किसान सिंचाई की समस्या को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार और अधिकारियों की नींद अबतक नहीं टूटी है. 


थक हारकर किसानों ने अब मोरहर नदी के पानी में उतरकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. सभी किसान बांध के निर्माण की मांग को लेकर जल सत्याग्रह करने को मजबूर हो गए हैं. किसानों ने बताया कि पानी होने के बावजूद भी उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिस कारण उनकी फसलें सूखती जा रहीं हैं. किसानों का कहना है कि इस साल अच्छी बारिश होने की वजह से मंझौस पंचायत के तकरीबन 6 गांव के किसानों ने धान की फसल तो लगा दी, लेकिन जब खेत में सिंचाई की जरूरत है तो बांध नहीं होने से नदी का पानी उनके खेतो में नहीं पहुंच रहा है.


जल सत्याग्रह कर रहे किसानों ने कहा कि स्थानीय अधिाकारी और नेता उन्हें पिछले कई सालों से घेजन-मंझौस बियर बांध के निर्माण का टेंडर होने और उसका निष्पादन जल्द होने का सपना दिखा रहे हैं. किसान ने बताया कि मोरहर नदी गया जिले से निकल कर जहानाबाद के मंझौस होते हुए पटना जिले के कई सौ एकड़ खेतों को सिंचित करती है. इस नदी पर कई सालों से कच्चे बांध का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन पक्के बांध की मांग कई वर्षों से की जा रही है, इसके बावजूद सरकार और अधिकारी कोई पहल नहीं कर रहे हैं. नतीजन उन्हें भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है.