ब्रेकिंग
मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका

बालू लदी नाव गंगा नदी में पलटी, 14 मजदूरों के लापता होने की सूचना

SARAN: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है जहां गंगा नदी में बालू लदी नाव पलट गयी है। नाव पर 14 लोग सवार थे जो मजदूर बताए जा रहे हैं। सभी मजदूरों के डूबने की आशंका जताई जा रह

बालू लदी नाव गंगा नदी में पलटी, 14 मजदूरों के लापता होने की सूचना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है जहां गंगा नदी में बालू लदी नाव पलट गयी है। नाव पर 14 लोग सवार थे जो मजदूर बताए जा रहे हैं। सभी मजदूरों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गयी है। 


बताया जाता है कि कुछ मजदूरों के किसी तरह से तैरकर नदी से बाहर निकले है हालांकि इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है। नाव गंगा नदी में डूबने का कारण तेज आंधी का होना बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डोरीगंज और मनेर की सीमा पर यह नाव हादसा हुआ है। कोईलवर से बालू लाद कर जब नाव लौट रही थी। 


तभी नाव गंगा में पलट गयी। नाव पर 14 मजदूर सवार बताए जा रहे हैं। गंगा में लापता हुए मजदूर मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गोताखोरों को भी मौके पर बुला लिया है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। 


टैग्स