ब्रेकिंग
Delhi Bihar Bus Service : दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 27 नवंबर से 77 बसें, पटना समेत 14 शहरों के लिए शुरू होगी सीधी सेवा✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?✦Bihar Road Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने रौंदा, दूल्हे की बहन समेत 4 की दर्दनाक मौत, 3 पटना रेफर✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Delhi Bihar Bus Service : दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 27 नवंबर से 77 बसें, पटना समेत 14 शहरों के लिए शुरू होगी सीधी सेवा✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?✦Bihar Road Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने रौंदा, दूल्हे की बहन समेत 4 की दर्दनाक मौत, 3 पटना रेफर✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई

बड़बोले बाहुबली विधायक बोगो सिंह को खानी पड़ी मुंह की, कामदेव सिंह के बेटे ने मटिहानी में हराया

PATNA : जेडीयू के बड़बोले बाहुबली विधायक बोगो सिंह को हार का सामना करना पड़ा है. बेगूसराय जिले की मटिहानी सीट से बोगो सिंह को एलजेपी के उम्मीदवार राजकुमार सिंह ने हराया है. रा

बड़बोले बाहुबली विधायक बोगो सिंह को खानी पड़ी मुंह की, कामदेव सिंह के बेटे ने मटिहानी में हराया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जेडीयू के बड़बोले बाहुबली विधायक बोगो सिंह को हार का सामना करना पड़ा है. बेगूसराय जिले की मटिहानी सीट से बोगो सिंह को एलजेपी के उम्मीदवार राजकुमार सिंह ने हराया है. राजकुमार सिंह एक दौर में बेगूसराय सम्राट कहे जाने वाले कामदेव सिंह के बेटे हैं.


333 वोटों से हारे बोगो सिंह
बेगूसराय की मटिहानी से विधायक बोगो सिंह इस दफे दोतरफा लड़ाई में घिर गये थे. एलजेपी ने उनके खिलाफ राजकुमार सिंह को उतारा था तो सीपीएम के राजेंद्र प्रसाद सिंह ने भी बहुत मजबूत चुनौती दी. तीनों उम्मीदवार बेहद कम वोटों से आगे पीछे रहे. बोगो सिंह को 61031 वोट मिले लेकिन राजकुमार सिंह ने उनसे 333 वोट ज्यादा यानि 61364 वोट हासिल किया और मटिहानी सीट को जीत लिया. तीसरे नंबर पर रहे सीपीएम उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह को 60599 वोट मिले.


कौन है राजकुमार सिंह
एक दौर में बेगूसराय में कामदेव सिंह का साम्राज्य चलता था. तस्कर सम्राट कामदेव सिंह की तूती बेगूसराय ही नहीं बल्कि आस पास के बड़े इलाके में बोलती थी. गरीब उन्हें मसीहा मानते थे तो विरोधी माफिया. राजकुमार सिंह कामदेव सिंह के बेटे हैं और उन्हें इस दफे एलजेपी ने मटिहानी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा था.


कामदेव सिंह के बारे में बताया जाता है कि वे गरीबों के मसीहा थे और तस्करी कर अवैध तरीके से धन कमाने के बाद उसे गरीबों में बांट देते थे. उनका तस्करी का जाल बिहार से लेकर नेपाल तक फैला था. कामदेव सिंह कांग्रेस के समर्थक रहे और उनके उम्मीदवार के लिए काम करते थे.


1980 में मटिहानी दियारा इलाके में उनका एनकाउंटर हुआ. हालांकि चर्चा यह भी है कि पुलिस ने जब उन्हें घेर लिया तो वे खुद हीरे की अंगूठी चाटकर गंगा में कूद गए. कामदेव सिंह कहते थे कि वह कभी भी जिंदा पुलिस के हाथ नहीं लगेंगे.