ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

बिहार : जलमग्न हुआ अस्पताल, बह गया कोरोना जांच का सैंपल

ARA : बिहार में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. इन सब के बीच एक बड़ी खबर आरा से आई है, जहां कोरोना जांच के लिए लिया

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ARA : बिहार में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. इन सब के बीच एक बड़ी खबर आरा से आई है, जहां कोरोना जांच के लिए लिया गया सैंपल पानी में बह गया. 

बता दें मानसून के मेहरबान होने के कारन बिहार में इन दिनों भारी बारिश हो रही है. इसी बीच आरा सदर अस्पताल परिसर में बारिश का पानी जमा हो गया.  अस्पताल परिसर इस कदर जगमग्न हुआ कि कोरोना जांच के लिए दो दिनों का कलेक्ट किया गया सैंपल पानी में ही बह गया. 

बताया जा रहा है कि आयुष्मान भवन के बगल में कोरोना के स्वाब सैम्पल कलेक्ट कर जांच के लिए रखा गया था. तभी भारी बारिश के कारण अस्पताल परिसर में पानी जमा हो गया. जिसमें कोरोना जांच के लिए लिया गया सैंपल पानी में बहने लगा. इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई. आनन-फानन में  पंप लगा कर पानी निकाला गया और सभी सैंपल को आइस बॉक्स में रखा गया.