ब्रेकिंग
प्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेलप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल

लॉकडाउन तोड़ने पर ठप्पा मार रही है पुलिस, मेंहदी जैसे हाथ देखिए..

WEST CHAMPARAN : 3 मई तक जारी लॉकडाउन को कई लोग तोड़ते दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद पुलिस अलग-अलग जगहों पर अपने तरीके से लोगों को दंड दे रही है. बगहा में भी एक ऐसा ही मामला साम

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : 3 मई तक जारी लॉकडाउन को कई लोग तोड़ते दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद पुलिस अलग-अलग जगहों पर अपने तरीके से लोगों को दंड दे रही है. बगहा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. शहर में यदि आप बेमतलब निकलते हैं तो सावधान हो जाइए आपके माथे पर असामाजिक होने का कलंक लग सकता है.

 जीहां यहां पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों से निपटने के लिए एक नायाब तरीका अपनाया है. जो लोग भी लॉकडाउन का उल्लंघन करते पकड़े जा रहे हैं उनके हाथों पर पुलिस हम परिवार और समाज के दुश्मन हैं का ठप्पा लगा रही है.


पुलिस के इस गांधीवादी तरीके की काफी सराहना हो रही है.  ऐसा करने के पीछे पुलिस की मंशा है कि यदि लोगों के हाथ पर ठप्पा मारा जाएगा तो शायद शर्म के मारे ही सही लॉकडाउन तोड़ने की जुर्रत न कर पाएं और समाज एवं परिवार का दुश्मन न बन पाएं.

बता दें कि जिले में अब तक एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है. बावजूद इसके पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है ताकि कोरोना संक्रमण के जद में यहां के लोग ना आ पाएं. अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस द्वारा इस अनूठे पहल का लॉकडाउन तोड़ने वालों पर कितना असर पड़ता है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता