ब्रेकिंग
प्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेलप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल

पुलिस ने होली के अश्लील गाना बजाने से रोका तो ग्रामीणों ने किया हमला, 7 जवान घायल

BAGHA: होली के दौरान अश्लील गाना बजाने से पुलिस रोक रही थी. लेकिन यह बात ग्रामीणों को नागवार गुजरी और पुलिस पर हमला कर दिया. इस हमले में 7 जवान घायल हो गए हैं. घटना पश्चिम चं

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BAGHA:  होली के दौरान अश्लील गाना बजाने से पुलिस रोक रही थी. लेकिन यह बात ग्रामीणों को नागवार गुजरी और पुलिस पर हमला कर दिया. इस हमले में 7 जवान घायल हो गए हैं. घटना पश्चिम चंपारण के बगहा की है.

कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त

ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पंचायत की मुखिया समेत करीब बीस लोगों को हिरासत में ले लिया है. बगहा के औसानी गांव में होली के रंग में उस समय भंग पड़ गया जब पुलिस द्वारा मना करने के बावजूद ग्रामीण डीजे बजाने से बाज नहीं आए.

दरअसल गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को पूर्व में ही शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ ग्रामीण होली के दिन अश्लील गाने बजाकर गांव में टोली निकालते हैं. गांव में मौजूद पुलिस बल ने जब ग्रामीणों को डीजे बजाने से मना किया तो पहले ग्रामीण मान गए. जैसे ही पुलिस समझा बुझाकर वहां से निकलने लगी ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसमें 7 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं. हालांकि इस घटना के बाद पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता