ब्रेकिंग
बोतल में तेल देने से मना किया तो बाइक की टंकी लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया शख्स, बगहा से हैरान कर देने वाली तस्वीर Bihar Cabinet Meeting: 27 मई को सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर बुधवार को लग सकती है मुहरबिहार के सभी थाने होंगे हाईटेक, CCTV कैमरे से होंगे लैस; राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएगी पूरी पुलिस व्यवस्थादिल्ली में सम्राट चौधरी को मिला VVIP बंगला, पहले इसी आवास में रहते थे नीतीश कुमारहवा में फंसी केबल कार, 300 पर्यटकों की अटकीं सांसें; सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशनबोतल में तेल देने से मना किया तो बाइक की टंकी लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया शख्स, बगहा से हैरान कर देने वाली तस्वीर Bihar Cabinet Meeting: 27 मई को सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर बुधवार को लग सकती है मुहरबिहार के सभी थाने होंगे हाईटेक, CCTV कैमरे से होंगे लैस; राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएगी पूरी पुलिस व्यवस्थादिल्ली में सम्राट चौधरी को मिला VVIP बंगला, पहले इसी आवास में रहते थे नीतीश कुमारहवा में फंसी केबल कार, 300 पर्यटकों की अटकीं सांसें; सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

बोतल में तेल देने से मना किया तो बाइक की टंकी लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया शख्स, बगहा से हैरान कर देने वाली तस्वीर

बगहा में पेट्रोल-डीजल संकट के बीच एक युवक बाइक की टंकी खोलकर पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंच गया। बोतल में तेल देने से मना किए जाने के बाद युवक के इस देसी जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिहार न्यूज
ये बिहार है रे भईया, ई बिहार है
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH:  कुछ दिन पहले हमने आपको दिखाया था कि कैसे मुजफ्फरपुर में शादी समारोह के दौरान कुछ युवक जेनरेटर को धक्का देकर पेट्रोप पंप पर तेल लेने पहुंचे थे। जब गैलन में डीजल देने से नोजल मैन ने इनकार कर दिया तब युवकों ने देसी जुगाड़ अपनाया। उसी तरह का देसी जुगाड़ बगहा में एक शख्स ने बेतिया में अपनाया। 


जब पेट्रोल पंप कर्मी ने उसे बोतल में तेल नहीं दिया तब वो बाइक में लगी टंकी को खोलकर ही तेल लेने पहुंच गया। बता दें कि बाइक में तेल नहीं था जिसके कारण वह बाइक लेकर नहीं आ सकता था। इसलिए टंकी का नट भोल्ट खोला और उसी को लेकर पेट्रोल पंप पर तेल लेने आ पहुंचा। 


बगहा में पेट्रोल-डीजल संकट के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हरनाटांड इलाके के पेट्रोल पंप पर बोतल और डिब्बे में पेट्रोल देने से मना किए जाने के बाद एक युवक अपनी बाइक की टंकी ही उखाड़कर पंप पर तेल भरवाने पहुंच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि बोतल या गैलन में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं जिनके वाहन रास्ते में ही ईंधन खत्म होने से बंद हो जा रहे हैं। ऐसे में वाहन को धक्का देकर पेट्रोल पंप तक ले जाना संभव नहीं हो पाता।


ईंधन संकट का असर अब खेती-किसानी पर भी दिखने लगा है। किसानों का कहना है कि पंपिंग सेट और सिंचाई के लिए डीजल जरूरी है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में ईंधन नहीं मिलने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। बिजली कटौती के दौरान जेनरेटर चलाना भी मुश्किल हो गया है।


स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो इसका असर आम जनजीवन के साथ-साथ कृषि उत्पादन पर भी पड़ेगा। युवक द्वारा बाइक की टंकी हाथ में लेकर पेट्रोल पंप पहुंचना इस बात का प्रतीक बन गया है कि आम लोग ईंधन संकट से किस हद तक परेशान हैं।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

इसी से जुड़ी नीचे दी गयी ये खबर भी पढ़ें:

ये बिहार है रे भईया, ई बिहार है: गैलन में डीजल नहीं मिला तो जेनरेटर लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गये, मुजफ्फरपुर का VIDEO वायरल

टैग्स