ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा

Bihar Teacher Transfer फिर टल गया है। 4 अक्टूबर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सामान्य ट्रांसफर के लिए आवेदन शुरू नहीं होंगे। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद नई तारीख तय होगी।

Bihar news
Bihar news
© Ai photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लाखों शिक्षकों के लिए सामान्य तबादले का इंतजार एक बार फिर लंबा हो गया है। शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया फिलहाल अटक गई है। 4 अक्टूबर यानी आज से शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए पोर्टल खुलना था लेकिन उसे एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है।


शिक्षा विभाग के मुताबिक राज्य में बिहार विधान परिषद चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है और इसके  कारण ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षक ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं होगी।


हालांकि लंबे समय से शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के सामान्य तबादले की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही थी। इसके तहत ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर रविवार, 4 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की बात थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है।


MLC चुनाव के कारण लगी रोक

दरअसल, बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर फिलहाल आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने से पहले शिक्षा विभाग ने चुनाव आयोग से दिशा-निर्देश मांगा है।


शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र भी भेजा गया है। अब आयोग की अनुमति मिलने के बाद ही शिक्षकों के सामान्य तबादले की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।


चुनाव आयोग की मंजूरी का इंतजार

शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि चुनाव आयोग की स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए नई तारीख जारी की जाएगी।


हालांकि, बिहार में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कई विधान परिषद सीटों पर चुनाव हो रहे हैं । ऐसे में और चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान शिक्षकों के सामान्य तबादले की अनुमति नहीं देना सकता  है। लिहाजा उम्मीद यही है कि तो ऐसी MLC चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही ट्रांसफर पोर्टल खोला जा सकता है।


यानी फिलहाल बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लाखों शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।


पहले बाढ़ के कारण टली थी प्रक्रिया

शिक्षकों के सामान्य तबादले की प्रक्रिया इससे पहले भी टल चुकी है। सितंबर में बिहार में आई बाढ़ के कारण सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया को स्थगित किया गया था।


इसके बाद उम्मीद थी कि अक्टूबर की शुरुआत में शिक्षकों के लिए ट्रांसफर पोर्टल खोल दिया जाएगा और शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। लेकिन अब विधान परिषद चुनाव की आदर्श आचार संहिता के कारण एक बार फिर प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया है।


कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

फिलहाल इसकी कोई निश्चित नई तारीख सामने नहीं आई है। शिक्षा विभाग चुनाव आयोग के निर्देश का इंतजार कर रहा है।


अगर चुनाव आयोग से अनुमति मिल जाती है, तो विभाग सामान्य तबादले के लिए नई तारीख जारी कर सकता है और ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो सकता है।


वहीं, अगर आयोग अनुमति नहीं देता है, तो शिक्षकों को विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करना पड़ सकता है।


बिहार के  लाखों सरकारी शिक्षक चुनाव आयोग के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव आयोग की अनुमति के बाद ही यह साफ होगा कि सामान्य तबादले की प्रक्रिया आचार संहिता के दौरान शुरू होगी या शिक्षकों को चुनाव समाप्त होने तक इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन शिक्षा विभाग के सूत्र यही बता रहे हैं कि इस महीने के अंत तक विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होगी और उसके बाद ही आचार संहिता समाप्त हेगी. तब ट्रांसफर की कवायद शुरू की जा सकती है।