ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बड़ी खबर : बिहार के औरंगाबाद में पुल से नीचे गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

AURANGABAD : सुबह सवेरे की बड़ी खबर औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है। यहां एक कार सड़क हादसे का शिकार हुई है। पुल के नीचे खाई में कार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है और मौके पर ही कार मे

बड़ी खबर : बिहार के औरंगाबाद में पुल से नीचे गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर ही मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : सुबह सवेरे की बड़ी खबर औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है। यहां एक कार सड़क हादसे का शिकार हुई है। पुल के नीचे खाई में कार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है और मौके पर ही कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। सड़क हादसे में दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।


यह सड़क हादसा औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के बागी पुल पर हुआ है। पुल से नीचे खाई में  कार पलट गयी जिसकी वजह से कार में सवार पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी है। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज पीएचसी में चल रहा है। घटना आज रविवार की सुबह की हुई। 


बड़ी खबर : बिहार के औरंगाबाद में पुल से नीचे गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर ही मौत


जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग बारात में आए हुए थे। बारात झारखंड के छतरपुर सोनूआटांड़ से आई थी। औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के तोल पंचायत के बाघी गांव में आए बाराती वापस जा रहे थे तभी हादसा हुआ। कार में 7 लोग सवार थे। लौटने के क्रम में कार पुल से नीचे खाई में गिर गयी और पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतकों में सभी 18 से 19 वर्ष के युवक हैं। सभी मृतक झारखंड के छतरपुर के रहने वाले थे। मृतकों में सुनील कुमार के पुत्र रंजीत कुमार, चंद्रदीप राम के पुत्र अभय कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार, प्रदीप गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार और संजय चंद्रवंशी के पुत्र बबलू कुमार शामिल है। दो युवक गंभीर रूप से घायल है, जिनकी पहचान गुंजन कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है।


बड़ी खबर : बिहार के औरंगाबाद में पुल से नीचे गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता