ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बाढ़ के पानी में दंपति समेत 4 डूबे, बेटे-बेटी की मौत, ग्रामीणों ने बचाई पति-पत्नी की जान

ARRAH: बाढ़ के पानी में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे डूब गये। पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गयी। जबकि दंपति की जान ग्रामीणों ने बचा ली लेकिन दोनों बच्चों को वो बचा नहीं पा

बाढ़ के पानी में दंपति समेत 4 डूबे, बेटे-बेटी की मौत, ग्रामीणों ने बचाई पति-पत्नी की जान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: बाढ़ के पानी में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे डूब गये। पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गयी। जबकि दंपति की जान ग्रामीणों ने बचा ली लेकिन दोनों बच्चों को वो बचा नहीं पाए। बेटे और बेटी की मौत से माता-पिता काफी सदमें में हैं। घटना आरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में लकड़िया पुल के पास की है। 


इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्चों की पहचान बक्सर जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव निवासी राम प्रकाश मिश्रा के 6 वर्षीय बेटे बजरंगी और 3 वर्षीया बेटी मालती के रुप में हुई है। ये अभी आरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में रेंट पर रहते थे। 


मृत बच्चों के पिता राम प्रकाश मिश्रा की माने तो उनकी साली की बेटी करिश्मा की अचानक मौत हो गयी थी। घटना की खबर मिलते ही वो पत्नी और दोनों बच्चों के साथ साली के घर सारंगपुर गांव के लिए निकले थे। तभी चारों बाढ़ के पानी से घिर गये। बाढ़ के पानी से बचने के लिए वो खेत से होकर जाने लगे। दोनों बच्चों को पति-पत्नी ने कंधे पर बिठा लिया और खेत से होकर सारंगपुर गांव जाने लगे। तभी अचानक गड्ढा में उनका पैर फिसल गया और चारों पानी से भरे गड्ढे में डूबने लगे। 


चारों की एक साथ आवाज आते ही स्थानीय लोगों की नजर उन पर गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने डूबते देख चारों को काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक बेटे बजरंगी और बेटी मालती की मौत हो चुकी थी। जबकि इस घटना में राम प्रकाश और उनकी पत्नी शिखा देवी की जान बच गयी। बेटे और बेटी की मौत से दोनों पति-पत्नी काफी सदमें में हैं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें