ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बदल जाएगी बिहार पुलिस की पहचान, इतिहास बदलने के लिए बनाई गई कमेटी

PATNA : जल्द ही बिहार पुलिस की पहचान बदल जाएगी, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. अब बिहार पुलिस की पहचान बरगद के पेड़ वाले लोगो से नहीं होगी, इसके जगह आधुनिक और आकर्षक पहचान देने

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : जल्द ही बिहार पुलिस की पहचान बदल जाएगी, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. अब बिहार पुलिस की पहचान बरगद के पेड़ वाले लोगो से नहीं होगी, इसके जगह आधुनिक और आकर्षक पहचान देने की योजना पर काम चल रहा है. 


इतिहास बदलने के लिए गठित की गई कमेटी
बिहार पुलिस की पहचान औक इतिहास बदलने के लिए तीन सीनियर आईपीएस की एक कमेटी बनाई गई है. जिन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है वे अब तक कई लोगों को डिजाइन कर चुके हैं. 


नए लोगो में होगा नया संदेश
जो नया लोगो डिजाइन किया जा रहा है उसमें कई सारे संदेश होंगे. यह लोगो काफी आकर्षक होगा और इस पर प्रभावशाली स्लोगन भी होगा. आधुनिक पुलिसिंग, जन उपयोगी, निरंतर कार्यशील, नए आयाम, सर्व सुलभ और चुनौती और पुलिस के गौरव बलिदान का समावेश के संदेश को दर्शाता नया लोगो होगा. 

बता दें कि बिहार पुलिस का जो लोगो बरगद का पेड़ है वो 1912 से है. बरगद के पेड़ के लोगो का मतलब था कि पुलिस सुरक्षा देती है.