ब्रेकिंग
पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर

बच्चे को बचाने में पलटा ऑटो, एक नर्स की मौत, पांच घायल

JAMUI : जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनो खैरा मुख्य मार्ग पर एक ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक नर्स की मौके पर ही मौत हो गई. आपको बता दें कि सोनो

बच्चे को बचाने में पलटा ऑटो, एक नर्स की मौत, पांच घायल
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनो खैरा मुख्य मार्ग पर एक ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक नर्स की मौके पर ही मौत हो गई. आपको बता दें कि सोनो खैरा मुख्य मार्ग मंजरो गांव के समीप चकाई अस्पताल की कुछ एएनएम महिला कर्मियों को लेकर जा रहा ऑटो एक बच्चे को बचाने के क्रम में पलट गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उसमें सवार सभी नर्स बुरी तरह जख्मी हो गई. गांव वालों के सहयोग से पलटे हुए ऑटो को सीधा किया गया.


ऑटो पर कुल 6 महिला नर्स सवार थी. सभी चकाई अस्पताल में नर्स का काम करती हैं. उसमें से एक महिला वीणा सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई. वीणा सिन्हा पीरी बाजार लखीसराय निवासी उमेश महतो की पत्नी थी. जबकि गंभीर रूप से घायल कंचन कुमारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से  प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर सुनीता कुमारी, अंजू कुमारी, ललिता कुमारी , रेणुका रमन इन लोगों को हल्की चोटें आई है. जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में  प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. 


घटना की सूचना मिलते ही सोनो थाना थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान, एसआई उपेंद्र कुमार सिंह, एसआई  चितरंजन कुमार, एएसआई जितेंद्र यादव भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी के सहयोग से मृतका और उसके सहकर्मियों को सोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए. इसके उपरांत उपेंद्र कुमार सिंह के द्वारा शव के पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता