ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

बाबू.. सोना करते रहे अधिकारी, रेलवे के ओवर हेड वायर वाले पोल पर चढ़ गई लड़की; रेलकर्मियों के छूटे पसीने

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक लड़की रेलवे के ओवर हेड वायर वाले पोल पर चढ़ गई। इस घटना के बाद रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में हाईटेंशन तार की बिजली काट दी

बाबू.. सोना करते रहे अधिकारी, रेलवे के ओवर हेड वायर वाले पोल पर चढ़ गई लड़की; रेलकर्मियों के छूटे पसीने
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक लड़की रेलवे के ओवर हेड वायर वाले पोल पर चढ़ गई। इस घटना के बाद रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में हाईटेंशन तार की बिजली काट दी गई। बिजली कटने के कारण कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। घटनास्थल पर पहंची रेलवे की टीम खंभे पर चढ़ी लड़की से उतरने के लिए उसकी मिन्नतें करते रहे लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। बाद में जो कुछ हुआ उसे देखकर लोगों की सांसे अटकी रहीं। घटना बरौनी-कटिहार रेलखंड के तिलरथ स्टेशन के पास की है।


दरअसल, बरौनी-कटिहार रेलखंड के तीलरथ स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम करीब 3 बजे एक विक्षिप्त लड़की रेलवे के ओवर हेड वाले बिजली की पोल पर चढ़ गई। लड़की के बिजली पोल पर चढ़ने की खबर जैसे ही रेलवे के अधिकारियों को मिली उनमें हरकंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और तिलरथ स्टेशन के रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर लड़की को पोल से उतरने की मिन्नतें करने लगे लेकिन लड़की किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। बाद में रेलवे का बिजली सप्लाई बंद कर रेस्क्यू टीम को बुलाया गया और टावर बैगन के माध्यम से रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद 25000 वोल्ट के बिजली के पोल से लड़की को नीचे उतारा। 


इस दौरान डाउन और अप लाइन में बिजली काटने से जहां बेगूसराय स्टेशन पर अवध-आसाम एक्सप्रेस खड़ी रही वहीं बरौनी के तरफ भी कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही। लोगों का कहना है कि एक लड़की पारिवारिक विवाद के कारण रेलवे के 25000 वोल्ट के पोल पर चढ़ गई है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। रेस्क्यू टीम लड़की को बाबू.. सोना और ना जाने क्या क्या कहकर मिन्नतें करती रही। इस दौरान घंटो तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो, तेजी से वायरल हो रहा है।


बेगूसराय आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय रंजन प्रसाद ने बताया कि तिलरथ स्टेशन के निकट बिजली के पोल पर एक मानसिक रूप से बीमार लड़की चढ़ गई थी। जिसे सुरक्षित उतार लिया गया है हालांकि उतारने के बाद लड़की फिर कहां चली गई है, इसका अता पता नहीं चल पाया है। जिस तरीके से लड़की बिजली के पोल पर चढ़ गई थी लेकिन भगवान का शुक्र था कि वह रेलवे के बिजली की तार की चपेट में नहीं आई, जिससे वह बाल बाल बच गई। बाद में लड़की के सुरक्षित नीचे उतार लिए जाने के बाद विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों को रवाना किया गया।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता