ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

बाबा बागेश्वर को घेरने की तैयारी! पटना पुलिस लगा सकती है जुर्माना, इस मामले में एसपी ने दिए जांच के आदेश

PATNA: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री को रोक पाने में नाकाम रही महागठबंधन की सरकार अब उन्हें दूसरे तरीकों से परेशान करने की फिराक में है। बिहार की ट्रैफिक पुलिस बा

बाबा बागेश्वर को घेरने की तैयारी! पटना पुलिस लगा सकती है जुर्माना, इस मामले में एसपी ने दिए जांच के आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री को रोक पाने में नाकाम रही महागठबंधन की सरकार अब उन्हें दूसरे तरीकों से परेशान करने की फिराक में है। बिहार की ट्रैफिक पुलिस बाबा बागेश्वर पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है। पटना की ट्रैफिक पुलिस यह जांच कर रही है कि बाबा बागेश्वर और सांसद मनोज तिवारी ने पटना एयरपोर्ट से पनाश होटल जाने के दौरान सीट बेल्ट लगाया था या नहीं। पटना के ट्रैफिक एसपी ने इसके जांच के आदेश दिए हैं।


दरअसल, पटना के नौबतपुर स्थित तरेत में 13 से 17 मई तक हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस हनुमंत कथा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री लाखों लोगों को कथा सुना रहे हैं लेकिन इसी बीच बिहार की सरकार ट्रैफिक पुलिस के जरिए बाबा को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है। धीरेंद्र शास्त्री बीते 13 मई की सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट से वे अपनी गाड़ी में बैठकर होटल के लिए रवाना हो गए थे। गाड़ी बीजेपी सांसद मनोज तिवारी चला रहे थे।


अब पटना की ट्रैफिक पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एयरपोर्ट से होटल जाने के दौरान धीरेंद्र शास्त्री और मनोज तिवारी ने सीट बेल्ट बांधा था या नहीं। पटना के ट्रैफिक एसपी पूरन कुमार झा ने इसको लेकर ट्रैफिक डीएसपी को जांच का जिम्मा सौंपा है। जांच में अगर यह बात साबित होती है कि बाबा बागेश्वर और मनोज तिवारी ने होटल जाने के दौरान सीट बेल्ट नहीं बांधा था तो ट्रैफिक नियमों के तहत उनके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है।