ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

हनुमंत कथा का चौथा दिन आज, बाबा बागेश्वर के दरबार में जुटेंगे लाखों श्रद्धालु

PATNA: पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली गांव में आयोजित हनुमंत कथा का आज चौथा दिन है। आज चौथे दिन भी बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा का पाठ करेंगे।

हनुमंत कथा का चौथा दिन आज, बाबा बागेश्वर के दरबार में जुटेंगे लाखों श्रद्धालु
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली गांव में आयोजित हनुमंत कथा का आज चौथा दिन है। आज चौथे दिन भी बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा का पाठ करेंगे। आज चौथे दिन भी कार्यक्रम में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। 13 से 17 मई तक आयोजित हनुमंत कथा में बिहार के अलावे दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।


इससे पहले कल तीसरे दिन बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार लगा था जिसमें पांच लाख से अधिक लोग शामिल हुए। इस दौरान बाबा ने लोगों की पर्चियां निकाली और उनकी समस्या के समाधान का उपाय बताया था। इस दौरान बाबा बागेश्वर ने कहा था कि भारत के हिन्दू राष्ट्र बनाने की ज्वाला बिहार से जलेगी और एक दिन ऐसा आएगा जब भारत पूरी तरह से हिंदू राष्ट्र बन जाएगा।


लोगों की असीम श्रद्धा को देखते हुए बाबा बागेश्वर ने मंच से एलान किया कि वे जल्द ही बिहार आएंगे और फिर से लोगों की पर्ची खोलेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उनका अगला दरबार गया में लगेगा। गया में हनुमंत कथा आयोजित होगी और 29 सितंबर को वे दिव्य दरबार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के दिल में बजरंगबली की भक्ति कम नही होने चाहिए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें