ब्रेकिंग
साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''

अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली आस्था स्पेशल ट्रेन, जय श्री राम के नारे से भक्तिमय हुआ माहौल

MUNGER: मुंगेर में जय श्री राम के नारे के साथ लगभग 1200 राम भक्तों को लेकर मुंगेर रेलवे स्टेशन से अयोध्या के पहली आस्था स्पेशल ट्रेन खुली। ट्रेन में श्रद्धालुओं को हर व्यवस्था दी ज

अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली आस्था स्पेशल ट्रेन, जय श्री राम के नारे से भक्तिमय हुआ माहौल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर में जय श्री राम के नारे के साथ लगभग 1200 राम भक्तों को लेकर मुंगेर रेलवे स्टेशन से अयोध्या के पहली आस्था स्पेशल ट्रेन खुली। ट्रेन में श्रद्धालुओं को हर व्यवस्था दी जा रही है ताकि यात्रा के दौरान उन्हें कही कोई परेशानी न हो। यात्रियों को ट्रेन में सीट उपलब्ध कराने के लिए भाजपा की ओर से स्टेशन पर पुख्ता प्रबंध किए गए थे।


दरअसल, अयोध्या में बने रामलला के भव्य मंदिर का दर्शन कराने के लिए मुंगेरवासियों को लेकर पहली आस्था स्पेशल ट्रेन मुंगेर रेलवे स्टेशन से अयोध्या रवाना हो गई। आस्था स्पेशल ट्रेन से मुंगेर लगभग 1200 श्रद्धालु रवाना हुए। श्रद्धालुओं को ट्रेन में व्यवस्थित रूप से चढ़ाने और आरक्षित सीट उपलब्ध कराने के लिए भाजपा की ओर से मुंगेर रेलवे स्टेशन पर शिविर लगाया गया था। 


शिविर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तरह का इंतजाम किया गया था। सभी श्रद्धालुओं को रेलवे और बीजेपी द्वारा बोगी नंबर और सीट नंबर के साथ आईकार्ड उपलब्ध कराया गया है। ट्रेन में श्रद्धालुओं के साथ बीजेपी के कई कार्यकर्ता भी अयोध्या रवाना हुए। सभी बोगी में पार्टी की ओर से एक टीम लीडर को श्रद्धालुओं के देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुंगेर विधायक प्रणव कुमार ने बताया कि आस्था स्पेशल ट्रेन में सभी यात्रियों को प्रतिदिन पांच समय का खाना और नाश्ता, कंबल फलाहार वालों को फल उपलब्ध कराया जाएगा। 


अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन कराने के बाद श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को अयोध्या से मुंगेर के लिए रवाना होगी। रेलवे और आईआरसीटीसी और आरपीएफ के कर्मचारी तथा पदाधिकारी भी शिविर में यात्रियों के सहयोग के लिए मौजूद थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि 500 सालों के बाद रामलला का दर्शन होने वाला है मात्र 900 रुपया में ये रामलला के दर्शन जिसमे भाजपा और पीएम मोदी के तरफ से हर तरह का प्रबंध किया गया गया है, इससे बड़ी कोई बात नही हो सकती।