ब्रेकिंग
Facebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान पर

ऑटो और कार की आमने-सामने टक्कर, महिला की स्पॉट डेथ

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कार और ऑटो की आमने-सामने भीषण टक्कर में ऑटो पर सवार एक महिला की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर

ऑटो और कार की आमने-सामने टक्कर, महिला की स्पॉट डेथ
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कार और ऑटो की आमने-सामने भीषण टक्कर में ऑटो पर सवार एक महिला की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला के समीप की है. 


इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मृत महिला की पहचान खगड़िया जिले की रहने वाली रविया परवीन के रूप में की गई है. बताया जाता है कि तेज गति से कार बेगूसराय से खगड़िया जा रही थी. उसी दरमियान विपरीत दिशा से आ रही ऑटो को जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे ऑटो पर सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. 


स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां स्थिति नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल बलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं कार चालक मौके से कार लेकर भागने में सफल रहा.  

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता