ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार: प्रेमी और प्रेमिका का मर्डर, युवती का शव जलाया

AURNAGABAD: बिहार में एक बार फिर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. पहले तो प्रेमी और प्रेमिका को चाकू मारकर हत्या कर दी. फिर लड़की के शव जला दिया. जैसे ही लड़के का शव जलाने क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

AURNAGABAD:  बिहार में एक बार फिर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. पहले तो प्रेमी और प्रेमिका को चाकू मारकर हत्या कर दी. फिर लड़की के शव जला दिया. जैसे ही लड़के का शव जलाने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान ही पुलिस पहुंच गई. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कपसिया गांव की है. 

प्रेमिका के भाई ने दोनों को मार डाला

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शनिवार को अमृता नीरज के घर चली गई और वहां से आने से मना कर दिया. अमृता के परिजनों को यह बात नागवार गुजरी. इससे काफी नाराज हुए और प्रेमी नीरज के घर पहुंच गए. अमृता कुमारी को घर चलने के लिए कहा गया तो उसने विरोध कर दिया कर दिया. नीरज के साथ ही रहने के लिए बोलने लगी. जिसके बाद अमृता के भाई ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे घटनास्थल पर ही अमृता की मौत हो गई. यहां मौजूद नीरज डर कर घर के अंदर जाकर छिप गया, जिसे दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया. उसकी भी हत्या चाकू मारकर कर दी गई. दोनों के बीच 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों कपसिया गांव के ही रहने वाले थे.


दोनों का शव जलाने गए परिजन

प्रेमी और प्रेमिका का मर्डर करने के बाद अमृता के परिजन दोनों का शव जलाने के लिए ले गए. इस दौरान सबसे पहले अमृता का शव जलाया जा रहा था. इसके बाद नीरज का शव जलाने की तैयारी हो रही थी. इस दौरान ही पुलिस पहुंच. दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया. पुलिस के पहुंचते ही यहां भगदड़ मच गई और लड़का तथा लड़की के परिजन मौके से फरार हो गए. 

टैग्स