ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

सिपाही ने शादी से किया इनकार तो 250 किमी दूर पहुंच गई प्रेमिका, हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में हुए सात फेरे; स्कूल में हुआ था प्यार

Bihar News: औरंगाबाद में शादी से इनकार करने पर समस्तीपुर की युवती करीब 250 किलोमीटर दूर प्रेमी के पास पहुंच गई। मामला पुलिस तक पहुंचा, जहां परिजनों की मौजूदगी और दोनों की सहमति से सतबहिनी मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
5 मिनट

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा में शनिवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। समस्तीपुर की एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए करीब 250 किलोमीटर दूर अंबा पहुंच गई। प्रेमी बिहार पुलिस का सिपाही है और वर्तमान में उत्पाद विभाग के एरका चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा है। 



युवती का आरोप था कि प्रेमी शादी का वादा करने के बाद अब शादी से इनकार कर रहा है। युवती अपने प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर एरका चेक पोस्ट पहुंची थी। दोनों के बीच बातचीत के दौरान कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। वहां पूछताछ में चार साल पुराने प्रेम संबंध की बात सामने आई।



पुलिस पूछताछ में युवती पूजा कुमारी ने बताया कि वह और अंकेश कुमार एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। पूजा के अनुसार, शुरुआत में जब अंकेश ने उसे प्रपोज किया तो उसने इनकार कर दिया था। लेकिन अंकेश लगातार अपने प्यार का भरोसा दिलाता रहा। उसके बाद पूजा भी उसके करीब आती गई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। फोन पर घंटों बातचीत के साथ दोनों एक-दूसरे से मिलने भी लगे। पूजा का कहना है कि अंकेश ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर दोनों का रिश्ता करीब चार वर्षों तक चलता रहा।



अंकेश कुमार समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के असिमपुर गांव निवासी शिक्षक हरिओम प्रसाद का पुत्र बताया गया है। वह बिहार पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी औरंगाबाद जिले के अंबा स्थित उत्पाद विभाग के एरका चेक पोस्ट पर लगी हुई थी। वहीं पूजा कुमारी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकबहाउद्दीन गांव निवासी मोहित दास की पुत्री है।



पूजा के मुताबिक, करीब तीन वर्ष पहले अंकेश का बिहार पुलिस में सिपाही पद पर चयन हो गया। नौकरी मिलने के बाद वह ड्यूटी पर चला गया, लेकिन दोनों के बीच बातचीत और प्रेम संबंध जारी रहे। इसी दौरान पूजा के परिवार वाले उसकी शादी के लिए रिश्ता तलाशने लगे। जब पूजा के घरवालों ने उसकी शादी की बात शुरू की तो उसने अंकेश से शादी करने के लिए कहा। युवती का आरोप है कि इस दौरान अंकेश शादी की बात से पीछे हटने लगा। 



इसी बीच उसे जानकारी मिली कि अंकेश की शादी कहीं और तय हो गई है। यह जानकारी मिलते ही पूजा ने बड़ा कदम उठाया। वह अपने घरवालों को बिना बताए समस्तीपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर अंबा पहुंच गई। उसे पता था कि अंकेश की ड्यूटी एरका चेक पोस्ट पर है। वह सीधे वहीं पहुंची और उससे शादी करने की बात कही। लेकिन जब सिपाही ने शादी के लिए हामी नहीं भरी तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।



विवाद और हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद शनिवार को दोनों पक्षों के परिजन अंबा थाना पहुंचे।पुलिस के अनुसार, दोनों बालिग थे और दोनों के बीच पूर्व से प्रेम संबंध था। परिजनों की मौजूदगी में दोनों की सहमति से शादी कराने पर सहमति बनी। 



इसके बाद अंबा के प्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर में दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। शादी के दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी हुईं और स्थानीय लोग इस पूरे घटनाक्रम के साक्षी बने। कुछ स्थानीय समाजसेवी भी मौके पर मौजूद रहे।



अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि दोनों बालिग हैं और दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया था। परिजनों की मौजूदगी और दोनों की सहमति से सतबहिनी मंदिर में विवाह कराया गया है।इस पूरे घटनाक्रम में खास बात यह रही कि जिस शादी को लेकर प्रेमिका अपने घर से करीब 250 किलोमीटर दूर पहुंची थी, उसका मामला पहले थाने पहुंचा और आखिरकार पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मंदिर में विवाह के साथ समाप्त हुआ।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता