ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

ज्वेलरी शॉप से 6 लाख की चोरी, बदमाशों के चोरी करने के तरीके हैरान करने वाली

AURANGABAD: औरंगाबाद में चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। दुकान के पीछे की दीवार को काटकर दुकान में रखे 6 लाख के जेवरात की चोरी कर ली। घटना जम्होर बाजार की है जहां

ज्वेलरी शॉप से 6 लाख की चोरी, बदमाशों के चोरी करने के तरीके हैरान करने वाली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। दुकान के पीछे की दीवार को काटकर दुकान में रखे 6 लाख के जेवरात की चोरी कर ली। घटना जम्होर बाजार की है जहां भीषण चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।


बदमाशों ने जिस दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया उसके पास ही पोस्ट ऑफिस भी है। आज जब पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तब उनकी नजर दुकान के पीछे की दीवार पर गयी। लोगों को यह समझते देर नहीं लगी की चोरी की घटना हुई है। तत्काल इसकी जानकारी दुकान के मालिक को दी गयी। 


जिसके बाद आनन फानन में दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचे तो वहां के दृश्य को देखकर हैरान रह गये है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस चोरी हुई ज्वेलरी की जानकारी दुकानदार से ली। बताया जाता है कि चोरों ने छह लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ली है। 


पुलिस को देख आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे गये और चोरों की करतूत को देख लोग भी हैरान रह गये। वही स्थानीय व्यवसायी पुलिस गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं और गश्ती बढ़ाने जाने की मांग कर रहे हैं।


 वही वैशाली जिले के भगवानपुर में भी चोरों ने आतंक मचा रखा है। यहां भी औरंगाबाद जैसी ही घटना हुई है। बदमाशों ने दीवार काटकर यहां भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि देर रात एक सोना चांदी की दुकान के दीवार को काट अपराधियों ने 10 लाख रुपए के समान चोरी कर ली। जब सुबह दुकान को खोलने दुकानदार पहुंचा तो दुकान की हालत देखकर वे हैरान रह गये। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।