ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

बिहार में डेंगू से दूसरी मौत: औरंगाबाद के बाद बेगूसराय में डेंगू से महिला की मौत, समस्तीपुर की रहने वाली थी 45 वर्षीय मीना देवी

BEGUSARAI: बिहार में डेंगू का कहर अब भी जारी है। अब डेंगू से लोगों की मौतें हो रही है। डेंगू से पहली मौत औरंगाबाद में हुई है जबकि दूसरी घटना बेगूसराय की है। बेगूसराय के नगर था

बिहार में डेंगू से दूसरी मौत: औरंगाबाद के बाद बेगूसराय में डेंगू से महिला की मौत, समस्तीपुर की रहने वाली थी 45 वर्षीय मीना देवी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में डेंगू का कहर अब भी जारी है। अब डेंगू से लोगों की मौतें हो रही है। डेंगू से पहली मौत औरंगाबाद में हुई है जबकि दूसरी घटना बेगूसराय की है। बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में डेंगू से एक महिला की मौत हो गयी है। 


मृतका की पहचान समस्तीपुर के विद्यापति नगर निवासी चन्दन चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी मीना देवी के रुप में हुई है। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक पर 8 वर्षो से किराए के मकान में महिला रह रही थी। महिला कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। 


बिहार में डेंगू से पहली मौत औरंगाबाद में हुई। बेगूसराय से पहले औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड की देवकली गांव निवासी जदयू नेता अशोक पांडेय की 65 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी की मौत डेंगू से हो गयी थी। वाराणसी में इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 


सरस्वती देवी को कई दिनों से बुखार था। इलाज के बाद भी बुखार नहीं उतर रहा था। जिसके बाद अशोक पांडेय उन्हें लेकर वाराणसी के बीएचयू पहुंचे जहां इलाज शुरु किया गया। डॉक्टर ने डेंगू होने की बात कही। प्लेटलेट्स की काफी कमी हो गई थी, जिसके कारण सरस्वती देवी की मौत हो गयी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता