ब्रेकिंग
अब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगे

ATM में कैश डालने वाली एजेंसी सील, खाजपुरा इलाके का पॉजिटिव CMS का स्टाफ निकला

PATNA : पटना के खाजपुरा इलाके में कोरोना का दूसरा केस आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. एटीएम में कैश डालने वली एजेंसी कैश मैनेजमेंट सिस्टम के कर्मी के कोरोना संक्रमित होने के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के खाजपुरा इलाके में कोरोना का दूसरा केस आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. एटीएम में कैश डालने वली एजेंसी कैश मैनेजमेंट सिस्टम के कर्मी के कोरोना संक्रमित होने के बाद  मंगलवार की देर शाम प्रशासन ने एजेंसी को सील कर दिया है. 

वहीं इलाके में मजिस्ट्रेट, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है. राजीव नगर के मौर्या पथ जहां वह एजेंसी स्थित है उसे सील कर दिया गया है. वहां के लोगों को बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है. राजीव नगर के मौर्य पथ मुहल्ले को बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया गया है. लोग सामान की होम डिलीवरी करा सकते हैं.


वहीं कोरोना पॉजिटिव युवक को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है.  एजेंसी के कार्यालय औऱ सभी कैश वैनों को सैनिटाइज किया गया. वहीे आसपास के घरों को भी सेनेटाइज किया जाएगा. बता दें कि खाजपुरा की महिला के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसके पति, कैश एजेंसी कर्मियों समेत 22 लोगों के सैंपल रविवार को लिया गया था. कोरोना संक्रमित युवक महिला के घर के पास ही रहता है. महिला के पति समेत 14 लोगों की जांच रिपोर्ट मंगलवार को आई,जिसमें  कैश एजेंसी कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली.  जिसके बाद से से 50 लोगों को कराया गया क्वारेंटिन किया गया है.