ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

पटना के अटल पथ पर बवाल, गाड़ी में लगाई आग, बिहार सरकार के मंत्री को लोगों ने खदेड़ा

पटना आईजी ने बताया कि लोगों द्वारा रोड जाम कर पथराव और आगजनी की गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी। कुछ लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

BIHAR
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां दो नाबालिग बच्चों की मौत पर जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने बिहार सरकार के मंत्री को खदेड़ दिया। उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस दौरान लोग काफी दूरी तक मंत्री की गाड़ी का पीछा करते रहे। किसी तरह उनके अंगरक्षकों ने मंत्री को वहां से निकाला।


बताया जाता है कि बीते दिनों पटेलनगर में दो छोटे मासूम बच्चों की हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद शव को छुपा दिया गया था। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर लोग आक्रोशित थे। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 


लेकिन जब घटना के इतने दिनों बात आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तब लोगों का गुस्सा आज अटल पथ पर टूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कार और बाइक में आग लगा दी। बीच सड़क पर गाड़ियां धू-धूकर जलने लगी। अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। अटल पथ पर यातायात बाधित हो गया है। पटना के अटल पथ पर बवाल, गाड़ी में लगाई आग, बिहार सरकार के मंत्री को लोगों ने खदेड़ापटना के अटल पथ पर बवाल, गाड़ी में लगाई आग, बिहार सरकार के मंत्री को लोगों ने खदेड़ा

पटना के अटल पथ पर बवाल, गाड़ी में लगाई आग, बिहार सरकार के मंत्री को लोगों ने खदेड़ा

टैग्स