ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

अस्पताल प्रबंधक पर मरीज के परिजनों के साथ मारपीट का आरोप, सिविल सर्जन ने 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

PURNEA: पूर्णिया के एक निजी नर्सिंग होम में मरीज के परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। न्यू अल्फा न्यूरो हॉस्पिटल के संचालक की गुंडागर्दी पर सिविल स

अस्पताल प्रबंधक पर मरीज के परिजनों के साथ मारपीट का आरोप, सिविल सर्जन ने 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के एक निजी नर्सिंग होम में मरीज के परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। न्यू अल्फा न्यूरो हॉस्पिटल के संचालक की गुंडागर्दी पर सिविल सर्जन ने संज्ञान लेते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है। सिविल सर्जन ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। 


दरअसल कुछ दिन पहले न्यू अल्फा न्यूरो हॉस्पिटल में जमकर हंगामा हुआ था। अस्पताल के संचालक द्वारा मरीज के परिजनों की जमकर पिटाई की गयी थी। शराब के नशे में धुत हॉस्पिटल के संचालक मुकेश कुमार ने मरीज से मिलने आए परिजन से मारपीट की। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया। जिसे लेकर स्थानीय थाने में मामला भी दर्ज किया गया था। 


इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन एस.के.वर्मा ने अस्पताल प्रबंधक से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रबंधक को चौबीस घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि यह काफी गंभीर मामला है अस्पताल प्रबंधक से यह भी जवाब मांगा गया है कि आपके विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।    



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें