ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

श्री श्री रविशंकर के आश्रम में 13 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

GAYA : बोध गया थाना इलाके में श्री रविशंकर आश्रम में एक बच्चे की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृत बच्चा वजीरगंज थाना के कर्जारा स्टेशन को रहने वाला है और कुछ मह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA : बोध गया थाना इलाके में श्री रविशंकर आश्रम में एक बच्चे की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृत बच्चा वजीरगंज थाना के कर्जारा स्टेशन को रहने वाला है और कुछ महीने पहले ही इस आश्रम में वेद की शिक्षा लेने आया था. बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजन पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. 

बता दें कि इस आश्रम को श्री श्री रविशंकर जी ने स्थापित किया है, यहां कई सालों से छोटे-छोटे बच्चों को वेद और अन्य विषयों की शिक्षा दी जाती है. पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्चा आश्रम का कुछ राज जान गया था और वह परिजनों को कुछ बताना चाह रहा था. आश्रम का राज खुल जाने के डर से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बच्चा फोन पर रविवार को ही घर आने की बात कह रहा था पर उससे पहले ही उसकी हत्या कर द गई. 

परिजनों ने बताया कि रविवार को तीन बजे उन्हें सूचना दी गई कि बच्चे की तबियत खराब हो गई है. उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल में भर्ती कराया गया है. परिजन जब पहुंचे तब तक बच्चे की मौत हो गई थी. तब आश्रम वाले ने बताया कि बच्चे ने आत्महत्या कर ली है. परिजन का कहना है कि बच्चे के पूरे शरीर पिटाई का निशान है. पीड़ित परिवार पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग कर रहा है. पुलिस इस मामले में भी कुछ कहने को तैयार नहीं है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता