ब्रेकिंग
सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहरामस्मैक कारोबार को लेकर गैंगवार: दो गुटों में जमकर चली गोलियां, दोनों पक्षों के युवक घायल; 3 हिरासत मेंबिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौतसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहरामस्मैक कारोबार को लेकर गैंगवार: दो गुटों में जमकर चली गोलियां, दोनों पक्षों के युवक घायल; 3 हिरासत मेंबिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौत

Bihar News: बिहार में आशा बहाली के नाम पर रिश्वतखोरी, 1.80 लाख घूस मांगने का आरोप; पंचायत समिति की बैठक में हुआ खुलासा

Bihar News: पूर्णिया के डगरूआ प्रखंड में आशा बहाली के नाम पर 1.80 लाख की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप सामने आया है। पंचायत समिति की बैठक में इसका खुलासा हुआ है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पूर्णिया के डगरूआ प्रखंड में आशा कार्यकर्ता बहाली के नाम पर 1.80 लाख की रिश्वत मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह खुलासा 31 जुलाई को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में हुआ, जिसमें तेघड़ा पंचायत समिति सदस्य हबीबुर्रहमान ने गंभीर आरोप लगाए हैं।


बैठक में बायसी विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद, प्रखंड प्रमुख रितेश कुमार, उपप्रमुख मुजाहिद सुल्तान, पंचायत समिति प्रतिनिधि, मुखिया प्रतिनिधि सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। हबीबुर्रहमान ने आरोप लगाया कि तेघड़ा पंचायत में आशा बहाली प्रक्रिया में भारी अनियमितता बरती गई। 


उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 05 की एक महिला शमा परवीन और उनके पति से बहाली के एवज में 1.80 लाख की रिश्वत मांगी गई। इस मामले में तेघड़ा पंचायत के मुखिया पति मोहम्मद कैसर आलम और डगरूआ की बीसीएम प्रियंका कुमारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए हैं।


पीड़ित पक्ष ने इस मामले को लेकर पूर्णिया के चिकित्सा पदाधिकारी और डीएम को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि बिना आमसभा के बहाली प्रक्रिया पूरी कर दी गई, जो नियमों और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप पर कब और कैसे कार्रवाई करता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता