ब्रेकिंग
सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद

मानवता शर्मसार : असहाय से दुष्कर्म, 22 साल के युवक ने की हैवानियत

KATIHAR : मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात कटिहार के बरारी के मोहना चांदपुर से सामने आई है. जहां एक असहाय 45 साल की महिला के साथ 22 साल के युवक ने दुष्कर्म किया.&nb

मानवता शर्मसार : असहाय से दुष्कर्म, 22 साल के युवक ने की हैवानियत
Anamika
2 मिनट

KATIHAR  : मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात कटिहार के बरारी के मोहना चांदपुर से सामने आई है. जहां एक असहाय 45 साल की महिला के साथ 22 साल के युवक ने दुष्कर्म किया. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला भीख मांगकर अपना गुजारा करती है. 13 जनवरी की शाम 7 बजे वह भीख मांग कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में अंधेरा का फायदा उठा 22 साल का छोटू उसे जबरन दबोच लिया और दुष्कर्म किया. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनक कर कुछ लोग पहुंचे तो देखा कि पीड़िता अर्ध नग्न अवस्था में रो रही थी. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटना की जांच करते हुए देर रात छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा, लेकिन डाॅक्टर की लापरवाही से समय पर मेडिकल भी नहीं हो पाया.

महिला अस्पताल का चक्कर लगाती रही, आखिरकार 16 जनवरी की रात 72 घंटे बाद मेडिकल हो पाया.इस बारे में सदर अस्पताल के डीएस आरएन पंडित बताया कि 15 जनवरी की रात मेडिकल के लिए लाया. उस दिन जिस चिकित्सक की नाइट ड्यूटी थी, वह छुट्टी पर था.दूसरे दिन महिला की आने सूचना मिली तो डॉ. लक्ष्मी को मेडिकल का आदेश दिया. लेकिन आदेश के बावजूद शनिवार को 4 बजे तक मेडिकल नहीं हो सका है.  रोस्टर की गड़बड़ी से मेडिकल में देरी हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उस पर वह कार्रवाई करेंगे.स्थानीय ग्रामीणों का कहा है कि आरोपी छोटू कुमार को बचाने के लिए उनके परिजनों ने काफी प्रयास कर रहा है. जिसकी वजह से 2 दिनों से पुलिस महिला को लेकर मेडिकल कराने के लिए पहुंच रहे हैं.