ब्रेकिंग
बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?

बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 750 करोड़ की लागत से बनेंगे 2 नए बाईपास…

अरवल के लोगों के लिए जल्द बड़ी राहत की तस्वीर सामने आ सकती है। सालों से जाम और सड़क हादसों से जूझ रहे इलाके में अब दो नए बाईपास बनने जा रहे हैं, जिनसे लाखों लोगों की यात्रा आसान होने की उम्मीद है। सबसे खास बात यह है कि इस परियोजना पर 750 करोड़ रुपये.

बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 750 करोड़ की लागत से बनेंगे 2 नए बाईपास…
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के अरवल जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वर्षों से जाम और सड़क हादसों की समस्या झेल रहे लोगों को अब जल्द राहत मिलने वाली है। अरवल में कुल 750 करोड़ रुपये की लागत से दो नए बाईपास सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद न सिर्फ शहर में लगने वाले लंबे जाम से छुटकारा मिलेगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी कमी आने की उम्मीद है।


जानकारी के अनुसार, जल संसाधन विभाग की ओर से मुख्य सोन नहर पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से मिनी बाईपास सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना का निर्माण आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है और इसे लगभग डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


यह मिनी बाईपास बैदराबाद से कोरियम तक करीब 10.9 किलोमीटर लंबी होगी। सड़क की चौड़ाई 12 फीट रखी गई है। खास बात यह है कि यह सड़क केवल आवागमन के लिए ही नहीं, बल्कि सोन नदी के सुरक्षा तटबंध के रूप में भी काम करेगी। विभाग के अनुसार लगभग 10 किलोमीटर तक जमीन पहले से विभाग के पास है, इसलिए भूमि अधिग्रहण की समस्या नहीं आएगी।


इस बाईपास के बन जाने के बाद प्रसादी इंग्लिश बाजार, अरवल शहर और बैदराबाद इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर लगने वाले भारी जाम से लोगों को राहत मिलेगी। इससे अरवल के साथ-साथ भोजपुर, औरंगाबाद और पटना जिले के लगभग 33 लाख लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।


दरअसल, पटना-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। टू-लेन सड़क होने के कारण रोजाना लंबा जाम लगता है। वहीं कोरियम से बैदराबाद तक का इलाका दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुका है। बैदराबाद, उमेराबाद, महावीर चौक, एसडीएम आवास, अहियापुर, सकरी और 10 नंबर पुल जैसे इलाके हादसों के हॉटस्पॉट माने जाते हैं, जहां अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।


इसी समस्या को देखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अरवल में एक और बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है। मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर 14 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड बाईपास निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना पर लगभग 650 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


यह ग्रीनफील्ड बाईपास प्रसादी इंग्लिश बाजार से शुरू होकर समाहरणालय के पूरब मोथा गांव से गुजरते हुए पिपरा बंगला गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा। फिलहाल भूमि स्वीकृति और अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।