ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में सैटेलाइट टाउनशिप का विरोध, किसानों के हंगामे के बाद लौटे अधिकारीदरभंगा में BDO चंद्र मोहन पासवान के 6 ठिकानों पर EOU की छापेमारी खत्म, कई अहम दस्तावेज जब्तभीषण गर्मी को लेकर पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, कहा..प्यासे को एक गिलास पानी जरूर देंअराजकता ! एक्साइज के 'सहायक आयुक्त' का कमाऊ पूत सब पर भारी....शराबबंदी वाले राज्य में यह क्या हो रहा ? शराब से अकूत संपत्ति अर्जित कर रहे अफसर- माफियापथ निर्माण विभाग का भ्रष्ट 'एक्जीक्यूटिव इंजीनियर' दूसरी दफा पहुंचा जेल..इस बार पत्नी भी पहुंच गई हवालात, पहली बार ट्रैप केस में अकेले गए थे...DA केस में इस बार मियां-बीवी दोनों...सीतामढ़ी में सैटेलाइट टाउनशिप का विरोध, किसानों के हंगामे के बाद लौटे अधिकारीदरभंगा में BDO चंद्र मोहन पासवान के 6 ठिकानों पर EOU की छापेमारी खत्म, कई अहम दस्तावेज जब्तभीषण गर्मी को लेकर पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, कहा..प्यासे को एक गिलास पानी जरूर देंअराजकता ! एक्साइज के 'सहायक आयुक्त' का कमाऊ पूत सब पर भारी....शराबबंदी वाले राज्य में यह क्या हो रहा ? शराब से अकूत संपत्ति अर्जित कर रहे अफसर- माफियापथ निर्माण विभाग का भ्रष्ट 'एक्जीक्यूटिव इंजीनियर' दूसरी दफा पहुंचा जेल..इस बार पत्नी भी पहुंच गई हवालात, पहली बार ट्रैप केस में अकेले गए थे...DA केस में इस बार मियां-बीवी दोनों...

अरवल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले गए

अरवल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कई थानों के थानाध्यक्ष बदले गए हैं। एसपी कार्यालय के आदेश पर नए पदस्थापन और तबादले किए गए, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है।

बिहार न्यूज
पुलिस पदाधिकारियों का तबादला-पदस्थापन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिलादेश संख्या 475/2026 जारी करते हुए कई पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों समेत कई अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं।


आदेश के तहत पु०अ०नि० अविनाश कुमार को किंजर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अरवल थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० अमित कुमार को कलेर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कुर्था थाना में कार्यरत पु०अ०नि० स्मिता उपाध्याय को मानिकपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। मेहंदिया थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० चंदन कुमार झा को कुर्था थाना भेजा गया है। डीआईयू अरवल में कार्यरत पु०अ०नि० मनोरंजन कुमार को मेहंदिया थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। अरवल थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० बलिस्टर पासवान को एससी/एसटी थाना अरवल का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


वहीं किंजर थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० सिमरन राज, कलेर थाना के थानाध्यक्ष पु०नि० पवन कुमार, कुर्था थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० समीर कुमार, मानिकपुर थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० अविनाश कुमार तथा एससी/एसटी थाना की थानाध्यक्ष पु०अ०नि० जुली कुमारी को पुलिस केन्द्र, अरवल में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि थानाध्यक्ष पद पर पदस्थापित सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा। साथ ही योगदान से पूर्व बिहार सरकार गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित विशेष अहर्ताओं से संबंधित प्रमाण पत्र कार्यालय में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। पुलिस प्रशासन के इस व्यापक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अरवल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले गए

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता