ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घंटे तक जाम रहा NH-139

अरवल के मेहंदिया बाजार स्थित एनएच-139 पर अज्ञात पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया।

बिहार न्यूज
मौत पर हंगामा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: अरवल के मेहंदिया बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर शुक्रवार की दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग (एनएच-139) को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने तथा सरकारी सहायता का आश्वासन मिलने के बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शिवपुर गांव निवासी पप्पू चौधरी (33), स्वर्गीय मुनी लाल चौधरी के पुत्र, अपने ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे मेहंदिया स्थित 139 राज रेस्टोरेंट के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वैन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा फरार चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियोंऔर आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह, मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार तथा कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों से वार्ता कर सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव सहायता एवं निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इसके बाद जाम हटाया गया।


मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर फरार पिकअप वैन और उसके चालक की पहचान करने की मांग की है। साथ ही मृतक के आश्रितों को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा देने की भी अपील की गई है।


ग्रामीणों ने कहा कि एनएच-139 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से नियमित वाहन जांच, गति सीमा का सख्ती से पालन और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन की पहचान कर दोषी चालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता