ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली,तीन अपराधी हुए जख्मी✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली,तीन अपराधी हुए जख्मी✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन

अरवल में डॉ. संतोष सुमन के नेतृत्व में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) ने सदस्यता अभियान तेज किया। गरीब चौपाल यात्रा के जरिए जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास।

बिहार न्यूज
सदस्यता अभियान
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन सोमवार को सासाराम में प्रस्तावित गरीब चौपाल यात्रा पर जाने के क्रम में अरवल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जहां पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई और स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संवाद स्थापित किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुमन ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि जब तक गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को और अधिक गति दें, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जा सके और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा सके।


पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. सुमन ने बताया कि गरीब चौपाल यात्रा के माध्यम से पार्टी सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेगी और उन्हें सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम जनता की आवाज को सशक्त बनाने का एक प्रयास है। इसके जरिए सरकार और जनता के बीच संवाद को और मजबूत किया जाएगा।इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण भी मौजूद रहे। 


साथ ही प्रदेश प्रवक्ता भीम सिंह, जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार, युवा जिला अध्यक्ष शंकर पासवान, पंचायती प्रकोष्ठ अध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा, अरवल प्रखंड अध्यक्ष मुकेश वर्मा और सुदर्शन चंद्रवंशी समेत कई पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार को भी बल मिला, जब सुरेन्द्र मांझी, अरविंद मांझी, मुकेश कुमार, रामजी मांझी और मोहन मांझी ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन, गीता पासवान और शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बी.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता