ब्रेकिंग
हत्यारा निकला उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का नेता... ठेकेदार को रास्ते से हटाने की सुपारी लेने के आरोप में गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦हत्यारा निकला उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का नेता... ठेकेदार को रास्ते से हटाने की सुपारी लेने के आरोप में गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार

BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

अरवल के NH-139 पर बाइक सवार अपराधियों ने घनश्याम लाइन होटल के पास अंधाधुंध फायरिंग की। एक दुकानदार बाल-बाल बच गया। पुलिस रंगदारी एंगल से जांच करते हुए CCTV फुटेज खंगाल रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल जिले में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर स्थित घनश्याम लाइन होटल के पास सोमवार शाम की है, जहां बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी बाइक से पहुंचे और होटल के समीप अंधाधुंध फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान होटल के पास मौजूद एक दुकानदार बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।


घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोली के कई खोखे बरामद किए। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। होटल संचालक के अनुसार, इससे पहले भी अपराधियों द्वारा रंगदारी की मांग की गई थी। ऐसे में पुलिस इस घटना को रंगदारी से जोड़कर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

टैग्स