ब्रेकिंग
Bihar News : एक ही जिले में दो बड़े अधिकारियों पर सरकार का हंटर! भ्रष्ट महिला SDO और ADM एकसाथ सस्पेंड, करोड़ों की संपत्ति का आरोप...✦Bihar Crime News: बिहार में खाकी पर हमला! रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार युवकों को रोकना पुलिस जवान को पड़ा भारी, बीच सड़क पर जमकर पीटा✦5 महीने तक स्कूल से गायब रहीं मैडम, खाते में आती रही सैलरी... अब शिक्षिका के साथ प्रधान शिक्षक पर भी गिरी गाज✦Bihar News : 'तेजस्वी ने बचाया, सरकार ने फंसाया?' आनंद मोहन पर सुनील सिंह का बड़ा हमला, बोले- अब समाज भी पूछेगा हिसाब!✦शादी के महज 9 महीने बाद ससुराल से लापता हुई BPSC शिक्षिका, पिता ने लगाया हत्या कर शव छिपाने का गंभीर आरोप✦Bihar News : एक ही जिले में दो बड़े अधिकारियों पर सरकार का हंटर! भ्रष्ट महिला SDO और ADM एकसाथ सस्पेंड, करोड़ों की संपत्ति का आरोप...✦Bihar Crime News: बिहार में खाकी पर हमला! रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार युवकों को रोकना पुलिस जवान को पड़ा भारी, बीच सड़क पर जमकर पीटा✦5 महीने तक स्कूल से गायब रहीं मैडम, खाते में आती रही सैलरी... अब शिक्षिका के साथ प्रधान शिक्षक पर भी गिरी गाज✦Bihar News : 'तेजस्वी ने बचाया, सरकार ने फंसाया?' आनंद मोहन पर सुनील सिंह का बड़ा हमला, बोले- अब समाज भी पूछेगा हिसाब!✦शादी के महज 9 महीने बाद ससुराल से लापता हुई BPSC शिक्षिका, पिता ने लगाया हत्या कर शव छिपाने का गंभीर आरोप

Bihar News : आर्मी अभ्यर्थियों का हंगामा, भारी संख्या देखकर दौड़ पर लगा रोक; पुलिस ने खदेड़ने के लिए किया लाठीचार्ज

PATNA : बिहार की राजधनी पटना से सटे इलाके दानापुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां आर्मी भर्ती के पांचवें दिन शनिवार को अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होने के लिए पहुंचे थे

Bihar News :  आर्मी अभ्यर्थियों का हंगामा, भारी संख्या देखकर दौड़ पर लगा रोक; पुलिस ने खदेड़ने के लिए किया लाठीचार्ज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधनी पटना से सटे इलाके दानापुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां आर्मी भर्ती के पांचवें दिन शनिवार को अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उनकी भारी संख्या को देखकर दौड़ रोक दिया गया।  जिसके बाद सैनिक चौक पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया और दौड़ कराने की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं आक्रोशित अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा और सैनिक चौक को जाम कर दिया। उसके बाद = पुलिस ने अभ्यर्थियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज भी किया।


जानकारी के अनुसार, पटना से सटे दानापुर में आर्मी भर्ती के लिए आयोजित  कार्यक्रम में सैनिक चौक के पास बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इकट्ठा हो गए। एक अनुमान के अनुसार भर्ती के लिए निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक लगभग 25,000 से 30,000 उम्मीदवार वहां पहुंच गए थे। इस भारी भीड़ के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आयोजन स्थल की क्षमता सीमित होने के कारण वहां अव्यवस्था फैलने लगी और अभ्यर्थी उग्र हो गए। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल का सहारा लिया गया।


बताया जा रहा है कि कैंडिडेट्स विरोध प्रदर्शन कर दौड़ कराने की मांग कर रहे थे। हंगामा की सूचना पर पहुंचे सैन्य अधिकारी व पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझा-बुझाकर शांत करने का काफी प्रयास किया। लेकिन, वे मानने को तैयार नहीं थे तब पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।अभ्यर्थियों के प्रदर्शन व हंगामा से नगर का यातायात व्यवस्था चरमरा गया था।