ब्रेकिंग
सीवान में बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली, इलाके में दहशतगोपालगंज हथियार कांड में POLICE की कार्रवाई तेज, अनंत सिंह मामले में वायरल वीडियो की होगी बैलिस्टिक जांचभाजपा नेत्री शाहीन प्रवीण गिरफ्तार, 14.56 लाख के जेवर हड़पने के आरोप में भेजी गई जेल50 हजार घूस लेते अमीन को निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा, जमीन की मापी और परिमार्जन के लिए मांग रहा था रिश्वतसम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगलासीवान में बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली, इलाके में दहशतगोपालगंज हथियार कांड में POLICE की कार्रवाई तेज, अनंत सिंह मामले में वायरल वीडियो की होगी बैलिस्टिक जांचभाजपा नेत्री शाहीन प्रवीण गिरफ्तार, 14.56 लाख के जेवर हड़पने के आरोप में भेजी गई जेल50 हजार घूस लेते अमीन को निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा, जमीन की मापी और परिमार्जन के लिए मांग रहा था रिश्वतसम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगला

Train News: लंबे इंतजार के बाद फिर से इस रूट पर दौड़ने लगी यह ट्रेन; जानिए रेलवे ने कब बदला अपना पुराना फैसला

Train News:तीन महीने के बाद आज से जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू हुआ। यह ट्रेन तकनीकी समस्याओं के कारण 15 नवंबर 2024 से रद्द थी।

Train News
Jogbani-Siliguri Express
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Train News : रेल से सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए यह काफी अहम खबर है। तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद रेलवे ने अपने पुराने फैसले में बदलाव किया है। इसके बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इससे रेल यात्री को अब इस रूट पर जाने के लिए अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले 15 नवंबर 2024 से इस रूट पर जिस ट्रेन कि हम बात करने वाले हैं उसका परिचालन ठप था। 


दरअसल, तीन महीने के बाद आज से जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू हुआ। यह ट्रेन तकनीकी समस्याओं के कारण 15 नवंबर 2024 से रद्द थी।  लिहाजा सीमांचल के यात्रियों और नेपाल के यात्रियों के लिए यह राहत की खबर है। इससे पहले इस ट्रेन का बार-बार रद्द होना यात्रियों के लिए समस्या बन गई थी।


जानकारी के मुताबिक, जोगबनी से सिलीगुड़ी तक जाने वाली जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्प्रेस ट्रेन संख्या 15723 का परिचालन तीन महीने बाद गुरुवार से शुरू हुई। जोगबनी से यह ट्रेन 12 एलएचबी कोच के साथ चली। जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। इससे पहले 15 नवंबर 2024 से लगातार पूर्वाेत्तर सीमांत रेलवे की ओर से जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्प्रेस ट्रेन को कुहासा और अन्य तकनीकी कारणों से नोटिस निकालर रद्द कर दिया जा रहा रहा था। यह ट्रेन 15 नवंबर से लगातार रद्द थी,जिसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।


मालूम हो कि, जोगबनी से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी सहित पूर्वाेत्तर राज्यों को जोड़ने वाली सीधी एकमात्र यही ट्रेन है। इस ट्रेन से न केवल अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिला के लोगों को सुविधा मिल रही है, बल्कि बड़ी संख्या में नेपाल के यात्री भी इस ट्रेन से यात्रा करते हैं। इसके बावजूद जब से यह ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है, तब से ट्रेन चली कम और रद्द अधिक हुई है। 

संबंधित खबरें