ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

Bihar News: मातम में बदली दिवाली की खुशियां, करंट लगने से बाप-बेटे की गई जान; लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा

Bihar News: अररिया जिले के खवासपुर में करंट की चपेट में आने से दीपावली के दिन पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। पानी में गिरे बिजली के तार से हादसा हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दीपावली के दिन अररिया जिले में दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार दोपहर खवासपुर-फारबिसगंज मार्ग स्थित करिया पुल के पास हुई, जहां पानी में बह रहे करंट की चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही जान चली गई।


मृतकों की पहचान खवासपुर गांव निवासी विद्यानंद मलिक (47) और उनके पुत्र सागर मलिक (14) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने बताया कि करिया पुल के पास काफी समय से बिजली का तार पानी में गिरा हुआ था, जिसकी कई बार शिकायत भी की गई थी, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इसे हटाया नहीं गया।


सोमवार को विद्यानंद मलिक एक सुअर पकड़ने के लिए पानी में उतरे, तभी करंट की चपेट में आ गए। पिता को तड़पते देख उनका बेटा सागर उन्हें बचाने पानी में कूदा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने खवासपुर-फारबिसगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि विभाग की लापरवाही और उदासीनता के कारण यह हादसा हुआ है। गिरा हुआ तार हटाने की मांग कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना में दोनों की मौत करंट लगने से हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता