ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क

आरा रेलवे स्टेशन पर चेन चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य इद्रिस लस्कर गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चेन और सामान चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को RPF और GRP ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के 24 परगना निवासी इद्रिस लस्कर के रूप में हुई है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH:  रेलवे यात्रियों के सामान और आभूषण चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ आरपीएफ और जीआरपी आरा को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार एवं राजकीय रेल थाना आरा के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी के दो संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।


बताया जाता है कि आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के गले से सोने की चेन चोरी की दो घटनाओं की शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की गहनता से जांच की। फुटेज के विश्लेषण में सामने आया कि 3-4 सदस्यों का एक गिरोह विशेष तरीके से यात्रियों को निशाना बनाता था।


गिरोह के सदस्य पहले लक्षित यात्री को पीछे से घेर लेते थे और अपने पिट्ठू बैग को ऊपर कर आड़ बना लेते थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह का एक सदस्य यात्री के गले से चेन खींच लेता था और तुरंत आगे के डिब्बे में सवार हो जाता था। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्य यात्री के साथ ही ट्रेन में चढ़कर मौके से निकल जाते थे।


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों के हुलिया, पहनावे और जूते समेत अन्य पहचान चिन्हों का बारीकी से अध्ययन किया गया। इसी क्रम में 5 अक्टूबर 2026 को आरा रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति पूर्व में चिन्हित संदिग्ध के हुलिए और पहनावे से मिलता-जुलता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की।


पूछताछ के दौरान आरोपी स्टेशन पर आने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका। उसने शुरुआत में खुद को पेंटिंग का काम करने वाला बताकर टीम को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि, गहन पूछताछ में उसने गिरोह का सदस्य होने की बात स्वीकार की और यात्रियों को घेरकर चोरी करने के गिरोह के तरीके का खुलासा किया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान इद्रिस लस्कर, निवासी 24 परगना, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी के दो संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सत्यापन के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में राजकीय रेल थाना आरा के दो चोरी के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।


पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और कार्रवाई कर रही है। मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


आरपीएफ और जीआरपी आरा ने कहा है कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्री अपराध में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता