ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी बाइक, पानी में डूबने से युवक की मौत

KAIMUR: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के कमता गांव में तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा पलटी, जिससे बाइक सवार की तालाब के अंदर डूब कर मौत हो गई। जब लोगों

अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी बाइक, पानी में डूबने से युवक की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के कमता गांव में तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा पलटी, जिससे बाइक सवार की तालाब के अंदर डूब कर मौत हो गई। जब लोगों ने तालाब में शव को तैरता देखा तो इसकी जानकारी भभुआ पुलिस को दी गई।


 ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को तालाब से बाहर निकाल कर उसका पहचान करते हुए परिजनों को सूचना देते हुए कागजी कार्रवाई पूरा कर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया। मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के कमता गांव के सरवन सिंह का 30 वर्षीय पुत्र राजन पटेल बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


जानकारी देते हुए कामता गांव के ग्रामीण ने बताया राजन अपनी बाइक को लेकर भभुआ की तरफ जा रहा था तभी कमता गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित सड़क से सटा तालाब है और बाइक तालाब के पास अनियंत्रित होकर तालाब में जा गीरा जिससे वह पानी के अंदर डूब गया। जब उसका शव ऊपर आया तो लोगों ने उसको देखने के बाद घटना की जानकारी भभुआ पुलिस को जानकारी दिया। तब तक परिजन भी आ गए और पोस्टमार्टम करने के लिए शव लेकर हम लोग सदर अस्पताल भभुआ आए हुए हैं।


भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कामता गांव में तालाब में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है । घटना स्थल पर पुलिस गई थी जहां शव को बाहर निकाल कर पहचान करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता