ब्रेकिंग
तेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़ताल

फाइनेंस कर्मी की हत्या से नाराज लोगों ने दारोगा को पीटा, पुलिस जीप में की तोड़फोड़

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से जहां फाइनेंसकर्मी की मौत से नाराज लोगों ने दारोगा की जमकर पिटाई की है. इस दौरान नाराज लोगों ने पुलिस जीप में तोड़फोड़ भी की है, दरअसल अपराधियों ने भारत फाइने

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से जहां फाइनेंसकर्मी की मौत से नाराज लोगों ने दारोगा की जमकर पिटाई की है.  इस दौरान नाराज लोगों ने पुलिस जीप में तोड़फोड़ भी की है, दरअसल अपराधियों ने भारत फाइनेंस  कंपनी के कर्मचारी साहेब कुमार  की गोली मारकर हत्या कर दी और उससे रुपए भी लूट लिए. इस घटना की जांच करने जब पुलिस मौके पर पहुंची तो नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दारोगा की जमकर पिटाई कर दी.

घटना जिले के बिथाना थाना के धरहरवा गांव के पास बेलाही रोड की है. मृतक साहेब मधेपुरा जिले का रहने वाला था और वो कंपनी की तरफ से लोगों को कर्ज में दिए रुपए की वसूली कर लौट  रहा था कि इसी दौरान पहले से उसका पीछा कर रहे अपराधियों ने उससे लूटपाट करनी शुरु कर दी.  इस दौरान विरोध किए जाने के बाद अपराधियों ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

दरअसल जिस जगह यह घटना हुई वो इलाका समस्तीपुर और खगड़िया के बॉर्डर इलाके में पड़ता है. घटना के बाद जब बिथान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना से नाराज लोगों ने दारोगा की पिटाई कर दी और उसे मौके से खदेड़ दिया. नाराज लोग मृतक की लाश को उठाने नहीं दे रहे हैं और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. हालात को देखते हुए मौके पर भारी तादाद में पुलिसबलों को बुलाया गया है.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता