ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

बालासोर रेल हादसे की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, बोले आनंद मोहन..रेल मंत्री को इस्तीफा दे देनी चाहिए

MUZAFFARPUR: ओडिशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन की एक मालगाड़ी से भीषण टक्कर हो गयी। जिसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के एक दर्जन डि

बालासोर रेल हादसे की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, बोले आनंद मोहन..रेल मंत्री को इस्तीफा दे देनी चाहिए
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: ओडिशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन की एक मालगाड़ी से भीषण टक्कर हो गयी। जिसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के एक दर्जन डिब्बे पटरी से उतर गये। इस मामले में मरने वालों की संख्या 288 पहुंच गयी है। रेस्क्यू ऑपरेशन अब खत्म हो गया है। इस भीषण हादसे पर दुख जताते हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन ने रेल मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।

आनंद मोहन ने कहा कि देश का यह सबसे बड़ा हादसा है। इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। सबसे पहले रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 280 नहीं 2800 लोगों की मौतें हुई है। अभी तो आंकड़े आना बाकी है। यह विभागीय लापरवाही है। इतने बड़े हादसे की जिम्मेदारी किसी ने अभी तक नहीं ली। आनंद मोहन ने कहा कि जब लाल बहादूर शास्त्री रेल मंत्री थे तब एक छोटी सी घटना पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। बालासोर हादसे की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।  


बता दें कि रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। अब तक 288 लोगों के इस हादसे में मौत की बात सामने आ रही है। वही 1175 घायल यात्रियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनमें 793 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है जबकि 382 मरीज अभी भी अस्पताल में इलाजरत हैं। बताया जाता है कि ओडिशा में 3 ट्रेने दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घनास्थल का जायजा लिया। पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव भी साथ थे। 


पीएम मोदी ने कहा है कि इस हादसे के जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यदि ट्रेन में एंटी कोलिशन डिवाइस रहता तो यह हादसा नहीं होती। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के जिन लोगों की मौत इस हादसे में हुई है। उनके परिजनों को हम 5-5 लाख रुपये देंगे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर केंद्र सरकार को घेरा है उन्होंने पूछा की यह हादसा कैसे हुई?

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता