ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

Bihar New Train: बिहार को आधा दर्जन नई ट्रेनों की सौगात, रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; इस दिन से होगी शुरुआत

Bihar New Train: अमृत भारत योजना के तहत बारसोई जंक्शन पर छह नई साप्ताहिक ट्रेनों का 17-18 जनवरी को लोकार्पण होगा. इस सौगात के मिलने के बाद बिहार से दक्षिण भारत और मुंबई की यात्रा आसान हो जाएगी.

Bihar New Train
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar New Train: अमृत भारत योजना के तहत 17 और 18 जनवरी को उत्तर भारत को दक्षिण भारत और मुंबई से जोड़ने वाली छह नई साप्ताहिक ट्रेनों का लोकार्पण किया जाएगा। इन सभी ट्रेनों का ठहराव बारसोई जंक्शन पर होगा, जिससे क्षेत्रवासियों में उत्साह है। नई ट्रेनों से विशेषकर दक्षिण भारत के बेंगलुरु, कन्याकुमारी और मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।


रेलवे ने 8 जनवरी को इस संबंध में आधिकारिक सूचना पत्र जारी किया। अब तक इन मार्गों पर ट्रेनों की कमी और टिकट उपलब्धता यात्रियों के लिए बड़ी समस्या रही थी। भाजपा नेता पिंटू यादव ने कहा कि बारसोई में साप्ताहिक ट्रेनों का ठहराव मिलने से न केवल बारसोई, बल्कि आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।


उत्तर दिनाजपुर जिला मुख्यालय रायगंज, कलियागंज, साथ ही पूर्णिया, दालकोला, कटिहार सहित कई क्षेत्रों के यात्री अब बारसोई से आसानी से दक्षिण भारत और मुंबई की यात्रा कर सकेंगे। पहले ही बारसोई जंक्शन आय के आधार पर तीसरी श्रेणी का जंक्शन बन चुका है। नई ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ स्टेशन की आय में वृद्धि होगी और भविष्य में यात्री सुविधाओं का विस्तार भी संभव होगा।


बारसोई में ठहरने वाली नई ट्रेनों की सूची:

11031 डाउन / 11032 अप – पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस

20610 डाउन / 20609 अप – तिरुचिरापल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

20604 डाउन / 20603 अप – नागरकोइल-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस

16597 डाउन / 16598 अप – अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस

15949 अप / 15950 डाउन – डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) एक्सप्रेस

16224 अप / 16223 डाउन – राधिकापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता