ब्रेकिंग
पिता के सामने 7 साल की मासूम बेटी की कुदाल से काट कर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी के घर को लगाई आगRERA का डंडा: बिहार के इस 'बिल्डर' पर 75 लाख का जुर्माना...ग्राहकों को दे रहा था धोखा, बिना निबंधन Vishnu Vihar का कर रहा था प्रचार-प्रसार... Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिपिता के सामने 7 साल की मासूम बेटी की कुदाल से काट कर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी के घर को लगाई आगRERA का डंडा: बिहार के इस 'बिल्डर' पर 75 लाख का जुर्माना...ग्राहकों को दे रहा था धोखा, बिना निबंधन Vishnu Vihar का कर रहा था प्रचार-प्रसार... Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्ति

AJPR अपने साथ शिक्षित वर्ग को जोड़ेगी, 17 अप्रैल को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

PATNA : आम जनता पार्टी राष्ट्रीय अपने साथ शिक्षित वर्ग को जोड़ने की तैयारी में है. आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के एजेंडे में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री धारियों को अपने साथ जोड़

AJPR अपने साथ शिक्षित वर्ग को जोड़ेगी, 17 अप्रैल को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आम जनता पार्टी राष्ट्रीय अपने साथ शिक्षित वर्ग को जोड़ने की तैयारी में है. आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के एजेंडे में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री धारियों को अपने साथ जोड़ना सबसे ऊपर है पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 17 अप्रैल को पटना में बुलाई गई है और इस दौरान यह रणनीति भी बनेगी कि कैसे स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री धारियों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया जाए.


आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के नेता विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा है कि समाज के उन लोगों को भी राजनीतिक तौर पर सक्रिय होना चाहिए जो राजनीति की आलोचना तो करते हैं लेकिन उस में आने से परहेज रखते हैं. हमारी पार्टी अभियान चलाकर ऐसे लोगों को सक्रिय तौर पर राजनीति में जोड़ेगी जो समाज और राजनीति में बदलाव चाहते हैं. 17 अप्रैल को पटना के पंचायत भवन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है.


आपको बता दें कि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय जातीय जनगणना समेत तमाम मसलों पर अपना स्टैंड पहले से साफ रखे हुए हैं. पार्टी चाहती है कि राज्य के अंदर जातीय जनगणना कराई जाए. जातीय जनगणना के सवाल को लेकर पहली दफे पटना की सड़क पर उतरने वाली पार्टी के तौर पर भी आम जनता पार्टी की पहचान है. विद्यापति चंद्रवंशी लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं और अब उनके एजेंडे में शिक्षित वर्ग शामिल हो गया है.

टैग्स