ब्रेकिंग
Bihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देशBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले समाजसेवी अजय कुमार सिंह, जीएसटी कटौती और उद्योग नीति की सराहना की

पटना में उपमुख्यमंत्री एवं जीएसटी काउंसिल अध्यक्ष सम्राट चौधरी से उद्योगपति अजय कुमार सिंह ने मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी दरों में कटौती और नई उद्योग नीति के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे व्यापार और रोजगार को नई दिशा मिलेगी।

बिहार
डिप्टी सीएम से मुलाकात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं जीएसटी काउंसिल के अध्यक्ष सम्राट चौधरी से आज पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर समाजसेवी एवं उद्योगपति अजय कुमार सिंह (चेयरमैन, भारत प्लस ग्रुप ऑफ कंपनीज़) ने मुलाकात की। 


इस अवसर पर अजय कुमार सिंह ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शॉल ओढाकर सम्मानित किया और गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाक़ात के दौरान उन्होंने सम्राट चौधरी को जीएसटी दरों में की गई कटौती के लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से आम जनता को प्रत्यक्ष रुप से लाभ हुआ है। इससे राज्य की व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।


अजय कुमार सिंह ने साथ ही बिहार सरकार की नई उद्योग नीति की भी सराहना की और इसके लिए भी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस नई नीति से राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और हज़ारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार आज तेज़ी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है और उद्योग जगत को भी इसमें भागीदारी निभाने का अवसर मिल रहा है। बैठक के दौरान दोनों के बीच बिहार की औद्योगिक संभावनाओं, रोजगार सृजन और भविष्य की योजनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले समाजसेवी अजय कुमार सिंह, जीएसटी कटौती और उद्योग नीति की सराहना की