ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसबिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकस

अज्ञात वाहन ने वृद्ध को कुचला, परिजनों ने सड़क जामकर काटा बवाल

PATNA : पटना बख्तियारपुर फोरलेन पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने वृद्ध को कुचल डाला. हादसे में मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई. मामले की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो हड़क

अज्ञात वाहन ने वृद्ध को कुचला, परिजनों ने सड़क जामकर काटा बवाल
First Bihar
1 मिनट

PATNA : पटना बख्तियारपुर फोरलेन पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने वृद्ध को कुचल डाला. हादसे में मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई. मामले की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. लोगों ने कहा कि आये दिन ऐसे सड़क हादसे होते रहते हैं लेकिन प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं करता है. 


मृतक की पहचान छोटा हसनपुर निवासी राम ईश्वर सिंह के रूप में की गई है. राम ईश्वर सिंह की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर फोरलेन को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया. हंगामे के कारण फोरलेन जाम हो गया और गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई. 


थानाध्यक्ष सरोज कुमार और बीडीओ आंनद प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को काफी समझाने की कोशिश की. बाद में चार लाख मुआवजा देने के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता