ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

आधी रात मंत्री के साले के घर में घुस गये चोर, लॉकर तोड़कर 2 लाख कैश और जेवर ले उड़े

NALANDA : बिहार में अपराध चरम पर है. चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि मंत्री के रिश्तेदार का घर भी नहीं छोड़ रहे हैं. ताजा मामला नालंदा का है, जहां बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभा

आधी रात मंत्री के साले के घर में घुस गये चोर, लॉकर तोड़कर 2 लाख कैश और जेवर ले उड़े
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में अपराध चरम पर है. चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि मंत्री के रिश्तेदार का घर भी नहीं छोड़ रहे हैं. ताजा मामला नालंदा का है, जहां बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार के साले सुधीर कुमार के घर चोरों ने लॉकर तोड़कर 2 लाख कैश समेत 20 लाख की गहने चुरा ले गये. 


घटना बेन थाना क्षेत्र के महुआ गांव की है. शुक्रवार देर रात सीढ़ी के सहारे घर में चोर घुस आए. इसके बाद सो रहे लोगों के कमरे को बंद कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. शनिवार सुबह जब घर के लोगों को चोरी की जानकारी मिली तो वे दंग रह गए. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई.


मंत्री के साले सुधीर कुमार ने बताया कि वह जिस कमरे में सोए हुए थे उस कमरे के दरवाजे को कपड़ा बांध कर बंद कर दिया. पत्नी मायके गई हुई है. इसलिए उसका कमरा खाली था. चोर उसकी कमरे में घुसे और अलमारी और बक्से में रखे सोने के आभूषण, नगद सहित करीब ₹20लाख की संपत्ति चुरा ली. 


बेन थाना अध्यक्ष जय किशन कुमार ने बताया कि चोरी की घटना से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि कोई जानकार आदमी ने इसे अंजाम दिया है जिसे घर के बारे में पूरी जानकारी थी. गृह स्वामी की पत्नी आ रही है तभी आकलन हो पाएगा की कितने की चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. आसपास के CCTV को खंगाला जा रहा है.

टैग्स