ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

अचानक स्कूल पहुंच गए केके पाठक, ACS को सामने देख शिक्षकों में मचा हड़कंप; टीचर्स और छात्रों को दी ये हिदायत

HAJIPUR: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने का बीड़ा उठा चुके शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक शुक्रवार को अचानक वैशाली पहुंच गए और यहां कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। लालगंज के

अचानक स्कूल पहुंच गए केके पाठक, ACS को सामने देख शिक्षकों में मचा हड़कंप; टीचर्स और छात्रों को दी ये हिदायत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने का बीड़ा उठा चुके शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक शुक्रवार को अचानक वैशाली पहुंच गए और यहां कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। लालगंज के राजकीय मध्य विद्यालय घटारों में अचानक केके पाठक को सामने देख शिक्षकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान केके पाठक ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को कई निर्देश दिए।


दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शुक्रवार को अचानक वैशाली के लालगंज स्थित राजकीय मध्य विद्यालय घटारों पहुंच घए और स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे स्कूल का जायजा लिया और क्लासरूम में घूम घूमकर छात्र-छात्राओं से बात की और स्कूल में पढ़ाई की जानकारी लेने लगे। केके पाठक के निरीक्षण के दौरान स्कूल के शिक्षक सहमें रहे।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर उन्हें नहीं पढ़ना है तब भी साढ़े तीन बजे तक उन्हें स्कूल में ही रहना है। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों और बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने की हिदायत दी। केके पाठक ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य हो तथा जो बच्चे नहीं आ रहे उनका नाम स्कूल से काट दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने दक्ष मिशन के अंतर्गत पढ़ाई में कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय में भी पढ़ाने का भी निर्देश दिया।