ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

अभिषेक अग्रवाल के बाद पटना में एक और फ्रॉड, खुद को पूर्व डीजीपी का बेटा बताकर अफसरों से करता है ठगी

PATNA : पटना में फ्रॉड अभिषेक अग्रवाल की कहानी तो आपको याद ही होगी। वही अभिषेक अग्रवाल जो हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनकर डीजीपी को कॉल करता था। लेकिन अब इस एक ऐसी ही कहानी फिर सामने आ

अभिषेक अग्रवाल के बाद पटना में एक और फ्रॉड, खुद को पूर्व डीजीपी का बेटा बताकर अफसरों से करता है ठगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में फ्रॉड अभिषेक अग्रवाल की कहानी तो आपको याद ही होगी। वही अभिषेक अग्रवाल जो हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनकर डीजीपी को कॉल करता था। लेकिन अब इस एक ऐसी ही कहानी फिर सामने आई है। इस बार नवनीत कुमार पांडेय के शख्स ने खुद को पूर्व डीजीपी का बेटा बताकर अफसरों से पैसे ऐंठने का काम किया है। 



नवनीत कुमार पांडेय पालीगंज में निजी सुरक्षा एजेंसी चलाता है। उसने खुद को पूर्व डीजीपी का बेटा बताकर अफसरों से ठगी की है। इसके अलावा वह खुद को पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित कई पुलिस अधिकारियों का अच्छा दोस्त भी बताता है। इसी तरह वह लोगों को ठगी का शिकार बनाता है। उसकी पहचान बिहटा के घोड़ाटाप के रहने वाले सुशील कुमार के बेटे नवनीत कुमार ने रूप में की गई है। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ नवनीत बिहार के पूर्व डीजीपी के बेटे के सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर का काम करता था। यही वजह है कि वह पूर्व डीजीपी के बेटे का अच्छा दोस्त बन गया है। वह अपने दोस्त के ही कारण IAS-IPS से भी मिलने लग गया। इसके बाद उसे बॉडीगार्ड भी मिल गया। 



लेकिन नवनीत ने अपने प्रभाव को गलत तरीके से इस्तेमाल किया और खुद को पूर्व डीजीपी का बेटा बताकर अफसरों से ठगी की। जब उसकी करतूतों की पोल खुली तब पटना एसएसपी ने जिले के सभी एसपी, एएसपी, डीएसपी, एसडीपीओ और थानेदारों को अलर्ट कर दिया है कि वह अपने फायदे के लिए लोगों को फंसाता है। फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस की पकड़ में आने के बाद ही खुलासा होगा कि उसने कितने लोगों से पैसे ठगने का काम किया है। 


टैग्स