ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

तेजस्वी की शिकायत करने के बाद फिर मिली अभिनंदन को जान से मारने धमकी, SSP से मांगी सुरक्षा

PATNA: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के कभी खासमखास रहे अभिनंदन यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. अभिनंदन ने पुलिस कंप्लेन म

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के कभी खासमखास रहे अभिनंदन यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. अभिनंदन ने पुलिस कंप्लेन में आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव ने उनके साथ बदसलूकी की और गाली-गलौज भी किया. अभिनंदन ने तेजस्वी से अपनी जान को खतरा बताते हुए पटना के एसएसपी को लिखित शिकायत दी थी. शिकायत करने के बाद फिर से अभिनंदन को जान से मारने की धमकी मिली है.


दोबारा धमकी मिलने के बाद अभिनंदन ने SSP ऑफिस में एक बार फिर से लिखित शिकायत देकर सुरक्षा मांगी है, साथ ही न्याय की गुहार भी लगाई है. अभिनंदन के मुताबिक 13 फरवरी को उसके मोबाइल पर दो बार धमकी भरे कॉल आए. पहली कॉल 12.10 मिनट पर आई, जिसमें धमकी दी गई कि 'तू तेजस्वी के बारे में का-का बोलले बारी? तोरा के बाद में बताइब, तू मिल कभी...रिकॉर्डिं करेके तोरा ज्यादा शौक हो गया है. मारब तोरा दिमाग में गोली' जैसे अपशब्दों का प्रयोग करके धमकी दी गई. 


दूसरी बार फिर कॉल आई. नाम पूछने पर कार्तिक नाम बताते हुए युवक ने ठोक देने की धमकी दी. जिसके बाद अभिनंदन SSP ऑफिस पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई. वहीं इस पूरे मामले पर एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि पहले के मामले में खगौल थाने में सनहा दर्ज है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


टैग्स