ब्रेकिंग
पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर

आत्मदाह की घोषणा करने वाले धनवंत सिंह राठौर गिरफ्तार, आंदोलन जारी रखने की कही बात

PATNA : पटना में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने और पूर्व सांसद आंनद मोहन को रिहा करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह करने की घोषणा करने वाले क्षत्रिय सेव

आत्मदाह की घोषणा करने वाले धनवंत सिंह राठौर गिरफ्तार, आंदोलन जारी रखने की कही बात
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने और पूर्व सांसद आंनद मोहन को रिहा करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह करने की घोषणा करने वाले क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर को उनके कंकड़बाग आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 


गिरफ्तारी के समय धनवंत सिंह राठौर ने सरकार पर कई आरोप भी लगाये. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने चुनाव से पहले कई वादे किये थे जिनमें एक एक वादा था महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पटना के मुख्या चुराहे पर लगेगी लेकिन उनका वो वादा आजतक पूरा नहीं हो पाया. इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का भी वादा किया था. धनवंत सिंह राठौर ने बताया कि मांगों के आलोक में उन्होंने और उनके कई सहयोगियों ने 9 अगस्त से 24 अगस्त तक आमरण अनशन का आयोजन भी किया लेकिन फिर भी सरकार ने उनकी कोई सुध नहीं ली. 


सरकार के रवैये से परेशान होकर सभी ने 20 सितंबर को सीएम आवास के समक्ष आत्मदाह करने का फैसला लिया जिसके बाद पटना सिटी एसपी के नेतृत्व में उन्हें पूछताछ के नाम पर गिरफ्तार कर लिया गया. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उनका यह आंदोलन तब तक नहीं रुकने वाला जब तक नीतीश कुमार अपने वादे को पूरा नहीं करते हैं.